Agra Conversion Case: हरियाणा की ममता को बना दिया शिफा, धर्मांतरण की शिकार लड़की का वीडियो आया सामने

Haryana converted girl video: आगरा में धर्म परिवर्तन का शिकार हुई लड़का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आगरा पुलिस ने ही बनाया है। जिसमें लड़की ने बताया कि कैसे उसका धर्म परिवर्तन हुआ और उसके बाद उसका निकाह कराया गया।

Haryana converted girl video

धर्मांतरण का शिकार हुई ममता और मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Agra conversion racket: यूपी के आगरा में पुलिस ने एक अवैध धर्मांतरण का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र से इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को अरेस्ट कर लिया है। इसके अलावा 10 अन्य लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें गोवा में रहने वाली आयशा भी शामिल हैं। इस बीच मुस्तफाबाद में रहमान के घर धर्मांतरण का शिकार हुई लड़की का वीडियो सामने आया है। जिसे पुलिस ने रहमान को अरेस्ट करने के बाद उसे उसके घर भिजवाया था।

ममता को बंधक बनाकर रखा था

बता दें कि ये वीडियो आगरा पुलिस ने रेड के दौरान बनाया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर से हरियाणा की ममता नाम की लड़की को बरामद किया था। ममता ने बताया कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया था। ममता हरियाणा के सांपला की रहने वाली थी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम शिफा बताया था। जब पुलिस ने ममता से उसका धर्म पूछा तो उसने मुस्लिम बताया।

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर कराया निकाह

पूछताछ में सामने आया कि ममता को जुनैद नाम के लड़के ने जाल में फंसाया और हरियाणा से गायब करके दिल्ली में मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के घर ले आया। इसके बाद रहमान ने उसका धर्म बदलवाया और जुनैद से निकाह करवाया। इसके बाद जुनैद गायब हो गया। बता दें कि पुलिस ने धर्मातरण की शिकार लड़की को उसके घर भिजवा दिया है।

ये भी पढ़ेंः 

विज्ञापन

धर्मांतरण के लिए विदेश भी गया था रहमान

उधर पुलिस की पूछताछ में रहमान और कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसने देश में कई राज्यों का दौरा किया था। इसके अलावा नेपाल और भूटान भी गया था। रहमान ने कबूला कि उसने 50 से अधिक लड़कियों का धर्मांतरण कराया था। इसके अलावा उसके फोन पर पुलिस को कई वाट्सऐप ग्रुप मिले हैं जिसमें धर्मांतरण कराई गई लड़कियों का भी एक ग्रुप था। इसके अलावा पुलिस ने रहमान के घर से कई किताबें भी जब्त की है। जोकि धर्मांतरण की शिकार हुई लड़कियों को पढ़वाई जाती थी।

बता दें कि आगरा पुलिस अब तक इस मामले में 14 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। गोवा से अरेस्ट की गई आयशा के मोबाइल से पुलिस को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो भी मिला है जिसमें अलग से वॉयस ओवर जोड़कर कहा गया है इनका मंदिर बहुत हो चुका अब इसे तोड़ना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ