Ghaziabad: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने के लिए गए पति-पत्नी की मौत हो गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनके बच्चों ने शोर मचा दिया।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं होली के मौके पर परिवार में चीत्कार मच गई। पुलिस ने बताया कि हादसा बाथरूम में लगे गैस गीजर के कारण हुआ है।
होली खेलने के बाद नहाने गए थे पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित अग्रसेन विहार की है। पति-पत्नी की पहचान दीपक (40) और शिल्पी (36) के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को दोनों ने साथियों और अन्य लोगों के साथ होली खेली थी। इसके बाद दोनों बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। घर में उनके दो बच्चे और परिवार के लोग मौजूद थे।
पानी गर्म करने के लिए चलाया था गीजर
बताया गया है कि पानी को गर्म करने के लिए उन्होंने गैस गीजर चालू किया था। काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकलने और कोई आवाज भी नहीं आने पर उनके बच्चों ने शोर मचा गया। परिवार के लोग उनके कमरे में पहुंचे। उन्होंने भी आवाज दी, लेकिन कोई आवाज अंदर से नहीं आई। इसके बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया।
दरवाजा तोड़कर निकाले दोनों
बाथरूम का दरवाजा तोड़ने के बाद परिवार वालों के होश उड़ गए। अंदर दंपति बेहोश पड़ा हुआ था। परिवार वाले दोनों को पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बच्चों के सिर से एक साथ माता-पिता का साया उठ गया।
यह भी पढ़ेंः पति की मौत के बाद इलाज तक के नहीं थे पैसे, महिला और दो बेटियों ने उठाया ये खौफनाक कदम
बाथरूम में नहीं था वेंटिलेशन का कोई साधन
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना सामने आया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गीजर के कारण बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी हो गई। वहीं बाथरूम में वेंटिलेशन का व्यवस्था भी नहीं थी।
आगरा में बाथरूम में मरी मिली थी मां और दो मासूम बेटियां
बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। वर्ष 2019 में बाथरूम में नहा रही मां और उसकी दो बेटियों की भी इसी तरह से मौत हुई थी। आगरा में दवाखाना के नाम से मशहूर परिवार की बहू और दो नातिनों की मौत के बाद कोहराम मच गया था।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines