Ghaziabad News: गाजियाबाद के नाहल गांव में बीती 26 मई को हिस्ट्रीशीटर कादिर की तलाश में गई नोएडा फेस-3 थाना पुलिस टीम पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था और फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसी मालले में गाजियाबाद पुलिस ने अब मुख्य आरोपी कादिर सहित 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
यह भी पढ़ें- नोएडा के कांस्टेबल सौरभ कुमार को सिर में लगी गोली, आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हुई थी फायरिंग
26 मई की थी घटना
बता दें कि गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी कादिर की तलाश में बीती 26 मई की रात नोएडा फेस-3 थाना पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस टीम आरोपी कादिर को पकड़कर ले जा रही थी। इस दौरान कादिर के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी कादिर फरार हो गया। आरोप है कि इसके बाद कादिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इसी फायरिंग में सिपाही सौरभ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मसूरी थाना पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
यह भी पढ़ें- नोएडा का जांबाज सिपाही आखिरी दम तक लड़ता रहा, गाजियाबाद पुलिस थी दबिश से अनजान
इन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
इस मामले में अब मसूरी थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी कादिर सहित 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा इन 23 आरोपियों की पुलिस ने संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कादिर, अब्दुल सलाम, मुरसलीम, खालिक, मुसाहिद, नन्नू, दानिश, इमरान, महताब, अब्दुल रहमान, हसीन, जावेद, मुरसलीन, इनाम, महताब, जावेद, आबिद, आमिर, मेहराज, खुर्शेद, राहत, साजिद, कमरे आलम के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांस्टेबल सौरभ हत्याकांड के आरोपी साजिद को मुठभेड़ में लगी गोली, गाजियाबाद से हुआ गिरफ्तार
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
26 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines