गाजियाबाद में इमारत के छज्जे की ग्रिल भरभराकर गिरी, दो लोग मलबे में दबे, बुजुर्ग की मौत

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित डीएलएफ कॉलोनी में एक इमरात की तीसरी मंजिल के छज्जे की ग्रिल गिर गई। इस दौरान हुए तेज धमाके कारण के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान इमरात के नीचे सब्जी और फल बेच रहे दो दुकानदार छज्जे के मलबे की चपेट में आ गए और दब गए। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

मौके पर गिरा मलबा और खड़ी फल की ठेली

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में बुधवार देर रात एक इमारत की तीसरी मंजिल के छज्जे की ग्रिल नीचे गिर गई। इस दौरान ग्रिल के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से बुजुर्ग के परिवार में कोहराम मचा है।

इमारत के नीचे लगा ठेली पर बेच रहे थे सब्जी

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित डीएलएफ कॉलोनी में बनी एक इमरात की तीसरी मंजिल के छज्जे की ग्रिल अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान हुए तेज धमाके कारण के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान इमरात के नीचे सब्जी और फल बेच रहे दो दुकानदार छज्जे के मलबे की चपेट में आ गए और दब गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने छज्जे के मलबे को हटाना शुरू किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान मलबे में दबे सब्जी विक्रेता 60 वर्षीय सलीम और फल विक्रेता आयूब को गंभीर हालत में मलबे से निकाला गया और उन्हे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisment

एक की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा उपचार

अस्पताल में चिकित्सकों ने 6 0 वर्षीय सलीम को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सलीम मूल रूप से रामपुर का रहने वाले थे और यहां शहीद नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटवाया और हादसे में घायल हुए दूसरे व्यक्ति अयूब को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद के रहने वाले आयूब इमरात के नीचे फल बेचने का काम करता है। घायल अयूब का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस जांच करने में जुटी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ