Ghaziabad Crime News: सूटकेस में मिली महिला की लाश में बड़ा खुलासा, CCTV में दिल्ली की ओर से बाइक पर लाते दिखे 2 संदिग्ध

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में सूटकेस में मिली महिला की लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। पढ़ें पूरा मामला गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट में।

गाजियाबाद न्यूज

गाजियाबाद न्यूज

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हरे सूटकेस में मिली महिला की लाश की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद से पुलिस की 3 टीमें लगातार मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है, जिसमें 2 युवक दिल्ली की ओर से बाइक पर ऐसा ही हरे रंग का सूटकेस लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वह खाली हाथ वापस दिल्ली की ओर जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आस-पास के अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

हरे रंग के सूटकेस में मिली थी लाश

बता दें कि गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र के बीहटा हाजीपुर की नहर के पास बनी एक कॉलोनी के सामने मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे एक हरे रंग का सूटकेस बरामद हुआ था। इस सूटकेस पर बंधी चादर को कुत्ते खींच रहे थे और सूटकेस से दुर्गंध भी आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को सूटकेस खोलने पर एक 26 से 28 के बीच की महिला की लाश मिली थी। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त

महिला के शव को बरामद हुए 24 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, मगर अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराया जाएगा। मृतका महिला नीले रंग का सूट और काले रंग की सलवार पहने हुए थी। इसके अलावा मृतका के दोनों हाथों में एक-एक चूड़ी थी। इस मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं। यह टीमें आस-पास के थानों और जिलों से लापता हुई महिलाओं के बारे में जानकारी कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर की रेंज में आए नंबरों की जांच करने में जुटी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ