News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एटीएस होम क्राफ्ट नोबिलिटी सोसायटी में मंगलवार देर शाम निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है की पूरी रकम देने के बाद भी सोसायटी में सुविधा नहीं मिल रही है। सोसायटी के कई काम अभी भी अधूरे पड़े हैं। इससे लोगों को आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, बिल्डर की तरफ से लगातार सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन बनाने का दबाव डाला जा रहा है, निवासी इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।
सोसायटी के अंदर वर्तमान में 600 परिवार रह रहे हैं, जो कि मेंटेनेंस के अलावा सभी तरह का सुविधा शुल्क देते हैं। उन लोगों का आरोप है कि शुल्क देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। हर दिन सोसाइटी में 15 से 20 टैंकर मंगाए जाते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
निवासियों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा लगातार अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन बनाने का दबाव डाला जा रहा है। पूर्ण रूप से कब्जा दिए बगैर एओए का गठन कर बिल्डर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटना जा रहा है। इससे लोगों की समस्या और बढ़ेगी। लोगों ने मांग की है कि पूरा काम करने के बाद ही सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन का गठन हो, जिससे कि लोगों को सभी सुविधाएं मिल सके।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर द्वारा पहले सभी कार्य को पूरा किया जाए। सोसायटी के लोगों को पूरी सुविधा मिलने के बाद ही एओए का गठन किया जाए। वह एओए के खिलाफ नहीं है, लेकिन उनकी मांग है कि अभी उसका गठन कर बिल्डर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर और निवासियों के बीच लगातार रार बढ़ रही है। आए दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर के खिलाफ निवासियों के प्रदर्शन के मामले सामने आते रहते हैं। गत दोनों भी निवासियों ने गौर सिटी 2 में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।