गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज रंगे हाथों गिरफ्तार
Author: News24 हिंदी
2025-08-21 18:49:59
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में धोखाधड़ी के एक मामले में नाम वापस कराने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कलछीना पुलिस चौकी इंचार्ज को मेरठ एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस टीम दरोगा को मोदीनगर कोतवाली लेकर पहुंची और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गैंगरेप पीड़िता मूक-बधिर युवती का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
धोखाधड़ी के मामले में नाम हटाने की एवज में मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के कलछीना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मोदीनगर क्षेत्र के भोजपुर थाने में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज था। इस पूरे मामले की जांच मोदीनगर की कलछीना चौकी इंचार्ज राजीव कुमार कर रहे थे। बताया गया है कि चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने इस मामले में आरोपी का नाम मुकदमें से हटाने की एवज में कुल 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा इस मामले की शिकायत मेरठ की एंटी करप्शन यूनिट से की गई थी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बीवी को नोरा फतेही बनाने के लिए पति ने उठाया ये कदम, पत्नी ने दर्ज कराया केस
मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
शिकायत के बाद से एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाने पर काम करना शुरू कर दिया था। गुरुवार को टीम ने योजना के तहत पीड़ित को 50 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर देने की बात कही थी। बताया गया है कि टीम ने दिए जाने वाले रुपयों पर केमिकल लगा दिया था। दोपहर के समय पीड़ित चौकी इंचार्ज को रुपये देने के लिए पहुंचा। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने मौके पर छापा मार दिया और दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद टीम दरोगा को मोदीनगर कोतवाली लेकर पहुंची और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- कौन है गाजियाबाद का यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार? जिसने पूर्व सीएम पर बनाई थी अशोभनीय वीडियो, अब मांगी माफी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines