Ghaziabad News: होटल व्यापारी राहुल डागर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनामी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बीती एक जून को होटल कारोबारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के विवाद में गोली मारकर की थी हत्या।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विज्ञापन

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बीती एक जून को होटल कारोबारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गाजियाबाद की नंदग्राम थाना पुलिस ने एक सूचना पर हिंडन स्थित मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जबकि आरोपी अभी भी फरार है। फरार आरोपी मनीष पर भी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

होटल के रुपयो को लेकर चल रहा था विवाद

नंदग्राम थाना क्षेत्र की एसीपी पूनम मिश्रा के अनुसार, होटल कारोबारी राहुल डागर की हत्या के मामले में फरार चल रहे रोहित उर्फ मंत्री को एक सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक राहुल डागर के साथ नागेन्द्र चौधरी और मनीष ने उत्तराखंड़ के हल्द्वानी में शिवा होटल नाम का होटल साझेदारी में लीज पर लिया था। इसी होटल के रुपयों को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। इसके अलावा रितेश बंसल ने भी राहुल डागर से रुपये उधार लिए हुए थे। जिसे लेकर भी विवाद था। बताया गया है कि बीती एक जून की रात राजनगर स्थित सोसायटी में रितेश के कार्यालय पर मोहित, नागेन्द्र, रितेश और रोहित शराब पी रहे थे।

Advertisment

मारपीट के बाद की फायरिंग

इसी दौरान राहुल डागर भी अपने रिश्तेदार के साथ वहां आ गया। आरोप है कि इसके बाद नागेन्द्र, मोहित, प्रदीप और रोहित भी नीचे आ गए। इसके बाद आरोपियों ने राहुल डागर और उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान मोहित और नागेन्द्र ने राहुल पर पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में हत्याकांड़ के मुख्य आरोपी नागेन्द्र ने पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसका भाई मनीष अभी फरार चल रहा है। मनीष की गिरफ्तारी पर भी अधिकारियों द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ