गाजियबाद में मुनीम ने ही रची थी 8.15 लाख की लूट की साजिश, पांच आरोपी मुठभेड़ में हुए थे गिरफ्तार

Ghaziabad Mews: गाजियाबाद पुलिस ने बीती 16 जून को गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में मुनीम से 8.15 लाख की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में लूट सूचना देने वाले मुनीम ने ही अपने पांच साथियों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

Kavi Nagar Police Station

विज्ञापन

Ghaziabad Mews: गाजियाबाद पुलिस ने बीती 16 जून को गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में मुनीम से 8.15 लाख की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में लूट सूचना देने वाले मुनीम ने ही अपने पांच साथियों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस गुरुवार देर रात दो अलग-अलग मुठभेड़ में 5 लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम सहित दो बाइकें, तंमचा बरामद कर लिया है।

आंखों में मिर्ची झोंककर की थी लूट

Advertisment

बता दें कि, गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित अजंता कोल्ड स्टोर का मुनीम अमित कुमार ने बीती 16 जून को गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी थी कि वह स्कूटी पर सवार होकर कोल्ड स्टोर का रुपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इस दौरान जब वह कवि नगर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल तान कर और उसकी आंखों में मिर्ची झोंक कर 8.15 लाख से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने घटना की जानकारी की थी और इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में गुरुवार देर रात अलग-अलग जगह से दो मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कवि नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था। जिस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश शंकर विहार, थाना वेव सिटी निवासी सूरज यादव, खेड़ा पिलखुवा, हापुड़ निवासी नितिन और कृष्णा विहार कॉलोनी निवास मनीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट के 4 लाख 30 हजार रुपए बाइक और तमंचे बरामद किया है। वहीं देर रात मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में हुई दूसरी मुठभेड़ में खेड़ा हापुड़ निवासी बृजेश और मसूरी गाजियाबाद निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के 1 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने घटना से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कंपनी के मुनीम अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि अमित पर काफी कर्जा हो रहा था। जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम, दो बाइकें, पिस्टल और तंमचा बरामद किया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ