खबर की मुख्य बातें:-

  • GDA PMAY-EWS योजना के तहत डासना में करीब 4.49 लाख रुपये कीमत वाले फ्लैट मिलेंगे, जिन पर केंद्र और यूपी सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी.
  • पात्र लाभार्थी लगभग 2 लाख रुपये में फ्लैट खरीद सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक चलेगी और रजिस्ट्रेशन फीस 5,000 रुपये है.
  • योजना का लाभ EWS वर्ग के पात्र परिवारों को मिलेगा. फ्लैट का आवंटन लॉटरी ड्रॉ से होगा और डासना की बेहतर कनेक्टिविटी इसका बड़ा फायदा है.

अपना घर होने का सपना हर शख्स देखते है, खासतौर पर दिल्ली जैसे महानगरों के पास अगर रहने के लिए खुद का घर हो, तो सपना सच हो जाता है. आज के वक्त में नौकरी करने वाले लोग, जो खासतौर से रोजाना दिल्ली या फिर नोएडा का सफर करते हैं, उन्हें किराए के मकान में रहना पड़ता है, जिस कारण काफी रोक-टोक और कभी भी घर खाली करने की स्थिति बन जाती है. ऐसे में खुद का घर ही एक ऐसा सहारा बनता है, जो न सिर्फ सुकून देता है बल्कि मानसिक तंगी से भी बचाता है, जैसे की किराया देना है, घर बदलना है आदि. अगर कोई शख्स घर खरीदने की सोचता भी है, तो भारी कीमत उसका सपना तोड़ देती है.

---विज्ञापन---

हालांकि, लोगों के इसी सपनों को बरकरार रखने व पूरा करने के लिए गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) ने एख बेहद शानदार और राहत देने वाली योजना की शुरुआत की है. GDA ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत डासना गांव में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए नए और बेहद किफायती फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह योजना उन लोगों के लिए वरदान है, जो लंबे समय से अपनी छत होने का सपना देख रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नोएडा के DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च टीम ने खंगाला कोना-कोना, ईमेल

---विज्ञापन---

क्या है फ्लैट्स की कीमत? कैसे सरकार कर रही मदद

इस सरकारी आवासीय योजना की सबसे खास बात यह है कि बेहद कम कीमत में इस फ्लैट्स मिल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कीम में एक फ्लैट की अनुमानित लागत लगभग 4.50 लाख रुपये तय की गई है, ताकि लोग आसानी से इसे खरीद सकें, स्कीम यहीं खत्म नहीं हुई है, असली स्कीम तो यह कि इसमें कंद्र और राज्य सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी भी दी जाएगी.  

---विज्ञापन---

  • केंद्र सरकार कितना देगी सब्सिडी: इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार प्रत्येक पात्र आवेदक को 1.50 लाख रुपये की सहायता दे रही है.
  • राज्य सरकार कितना देगी सब्सिडी: वहीं यूपी सरकार और ओर से आवेदक को 1 लाख रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी.
  • दोनों सरकारों द्वारा सहायता को मिलाया जाए, तो यह कुल 2.50 लाख रुपये बनते हैं. फ्लैट की कीमत से अगर इसे घटाया जाए, तो आवेदन करने वाले को अपनी जब से सिर्फ 1.99 लाख यानी लगभग 2 लाख रुपये ही चुकाने होंगे.

योजना से जुड़ी कुछ मुख्य बातें और तारीखों पर भी डाली नजर

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसकी कुछ महत्वपूर्ण तारीखों और अन्य जानकारियों का ध्यान रखना होगा, तभी जाकर आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

जानकारीविवरण
रजिस्ट्रेशन अवधिआवेदन प्रक्रिया 05 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 है.
रजिस्ट्रेशन फीसआवेदन के समय 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा.
फ्लैट का प्रकारEWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) श्रेणी के फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे.
फ्लैट का आकारफ्लैट का कारपेट एरिया 22.87 वर्ग मीटर तय किया गया है.
आवंटन प्रक्रियाफ्लैट्स का आवंटन पारदर्शी लॉटरी ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। ड्रॉ की तारीख GDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

अब आते हैं इसके सबसे जरूरी स्टेज पर, जो कि है कौन इस योजना के लिए फिट है यानी कौन आवेदन कर सकता है? जानकारी के मुताबिक, इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो सरकार द्वारा तय किए गए नियमों और पात्रता मापदंडों पर खरे उतरेंगे. इसलिए बेहतर रहेगा कि आवेदन करने से पहले नियमों को जान लें, ताकि आपको आवेदन रिजेक्ट न हो जाए.

  • सबसे पहले आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का निवासी होना अनिवार्य है.
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई तक आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए.
  • इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पूरे देश में कहीं भी कोई भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
  • इसके अलावा आवेदक की पारिवारिक आय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के नियमों के दायरे में होनी चाहिए.
  • अगर कोई आवेदक इनको नजरअंदाज करके आवेदन करता है, तो उसका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा.
  • यहां देखें PDF.

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

  • फ्लैट पानी की इस प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट पैदा न हो और आपका सपना फिर अधूरा रह जाए, इसके लिए सही और मांगे गए दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है.
  • आवेदक का आधार कार्ड और पेन कार्ड होना अनिवार्य है.
  • तहसीलदार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया नया आय प्रमाण पत्र, जो यह साबित करें कि आप EWS श्रेणी में आते हैं.
  • गाजियाबाद का मूल निवासी होने का पत्र.
  • एक नोटरीकृत हलफनामा जिसमें यह घोषित किया गया है, कि आप के पास देश के किसी भी कोने में कोई भी पक्का मकान नहीं है.

इन दस्तावेजों के बाद भी आगे की प्रक्रिया आसानी से आगे बढ़ेगी, वरना योजना से आप दूर हो जाएंगे.

कहां मिलेगा यह फ्लैट्स? जाने आसपास कैसी है कनेक्टिविटी?

डासना की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है. यह इलाका दिल्ली-NCR के कई प्रमुख हिस्सों से जुड़ा हुआ है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को आने-जाने में आसानी हो सकती है. डासना के आसपास मौजूद प्रमुख कनेक्टिविटी, कुछ इस प्रकार है;

  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के करीब स्थित है.
  • दिल्ली-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे से अच्छी कनेक्टिविटी है.
  • ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक आसान पहुंच है.
  • ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और पलवल जैसे क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो सकती है.
  • गुलधर और गाजियाबाद RRTS स्टेशन करीब 10-12 किलोमीटर की दूरी पर हैं.
  • हिंडन एयरपोर्ट लगभग 18-20 किलोमीटर दूर है.

बेहतर कनेक्टिविटी के कारण आने वाले समय में इस क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए यहां निवेश करना भविष्य में लाभ का कारण हो सकता है.

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी हाउसिंग स्कीम में आवेदन करने से पहले सिर्फ घर की कीमत नहीं देखनी चाहिए, बल्कि पूरे खर्च का हिसाब समझना जरूरी है. उसके बाद अगर आपको लगे कि हां यह स्कीम मेरे लिए बहुत फायदेमंद है, तो ही उसपर निवेश करना चाहिए. आवेदन से पहले इन चीजों की जांच करें:

  • आपकी पात्रता योजना के अनुसार है या नहीं.
  • फ्लैट की कुल कीमत कितनी है.
  • बुकिंग राशि और डाउन पेमेंट कितना देना होगा.
  • होम लोन की जरूरत पड़ेगी या नहीं.
  • EMI आपके बजट में आसानी से आ पाएगी या नहीं.
  • स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन और मेंटेनेंस चार्ज कितना होगा.
  • फ्लैट मिलने की संभावित समय सीमा क्या है.
  • इन सभी बातों को समझने के बाद ही आवेदन करना बेहतर फैसला होगा.

मुख्य निष्कर्ष:-

GDA की यह योजना दिल्ली-NCR के पास कम बजट में घर खरीदने का शानदार मौका है. पात्र लोग नियम और दस्तावेजों की जांच कर आवेदन करें और अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kanpur-Lucknow Expressway: भारत का पहला मशीन गाइडेड एक्सप्रेसवे आज से शुरू,