नोएडा के DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च टीम ने खंगाला कोना-कोना, ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू

उत्तर प्रदेश के नोएडा में DM दफ्तर में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। किसी ने ईमेल भेजकर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिससे पुलिस विभाग और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा गया था।

Greater Noida

दफ्तर और इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ नहीं मिला।

दिल्ली से सटे नोएडा में आज DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसे पढ़ते ही दफ्तर के स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने पहले दफ्तर को खाली कराया और पूरे इलाके को सील किया। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड के साथ दफ्तर का कोना-कोना खंगाला, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

विज्ञापन

ईमेल भेजने वाले को तलाश रही साइबर टीम

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित जिला अधिकारी (DM) कार्यालय को खंगालने के बाद साइबर सेल ने जांच की। साइबर क्राइम टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर ही है। स्टाफ ने बताया कि आज सुबह ईमेल आया, जिसमें दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी। थाना सूरजपुर पुलिस सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (BDS), फायर ब्रिगेड, एंटी-सबोटाज (A।S।) चेक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर पूरे परिसर की गहन जांच कराई गई।

विज्ञापन

नोएडा DM ऑफिस की सुरक्षा भी बढ़ाई गई

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, बम की धमकी मिलते ही DM ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा एजेंसियां भी एक्टिव हो गई थीं। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति कंट्रोल में है, घबराने की कोई बात नहीं है। DM ऑफिस में कामकाज हर रोज की तरह चल रहा है और कानून-व्यवस्था बनी हुई है। लोग बिना किसी डर के ऑफिस आकर अपना काम कर सकते हैं। वहीं अगर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे में पता चले तो तुरंत सिक्योरिटी और पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने मीडिया को ब्रीफ किया कि कंट्रोल रूम को आज नोएडा DM ऑफिस से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उन्हें दफ्तर में बम विस्फोट की धमकी मिली है। पुलिस टीम तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सर्च टीम ने दफ्तर और पूरे इलाके का कोना-कोना चेक किया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ