हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

GDA Housing Scheme: जीडीए ने टाउनशिप योजना में किया बदलाव, 8 की जगह अब इन गांवों की ली जाएगी जमीन

GDA Housing Scheme: उत्तर प्रदेश में विकास के लिए कई नई योजनाएं लाई गई हैं। नोएडा में 2041 योजना पर काम चल रहा है, तो दूसरी तरफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) भी हरनंदीपुरम टाउनशिप की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

GDA Housing Scheme: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) दिल्‍ली-मेरठ रोड पर बसने वाली हरनंदीपुरम आवास योजना पर तेजी से काम कर रहा है। इस योजना के तहत पहले आठ गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाना था, लेकिन बाद में इन गांव की संख्या को घटाकर कम कर दिया गया। जमीन को लेकर किसानों से बात की जा रही है। किसानों की सहमति के बाद जमीन अधिग्रहम का काम शुरू कर दिया जाएगा। जानिए इस योजना से अब कौन से गांवों को बाहर कर दिया गया है? वहीं, कौन से तीन गांव अब इस योजना का हिस्सा बने रहेंगे?

योजना में क्या हुआ बदलाव?

हरनंदीपुरम आवास योजना के लिए पहले 8 गांव की जमीन लेने की प्लानिंग की गई थी। जिसमें कुल 521 हेक्टेयर जमीन शामिल थी, लेकिन इसमें बदलाव करते हुए इसके लिए केवल 150 हेक्टेयर जमीन लेने का फैसला किया गया है। अब केवल शाहपुर मोरटा (77.4 हेक्टेयर), भौपुर (68.9 हेक्टेयर) और मोरटा (5.4 हेक्टेयर) की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। यानी इन तीनों गांव से 150 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इसके पहले योजना में नागला फिरोजपुर, मोहनपुर, अटौर, चंपत नगर, शमशेर, भेड़ा खुर्द और मथुरापुर गांव का भी नाम शामिल था, जिनको अब इस योजना से बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Noida में मकान बनाने का YEIDA दे रहा मौका! जानिए कितनी होगी प्लॉट की कीमत?

विज्ञापन

किसानों से की जा रही बात

150 हेक्टेयर जमीन में से अभी कुछ जमीन जीडीए के पास पहले से ही मौजूद है। इन तीन गांव से अब 127 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीडीए और किसानों के बीच आपसी सहमति से जमीन का मुआवजा तय किया जाएगा। अगर फिर भी सहमति नहीं बन पाती है, तो भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत काम किया जाएगा। इस टाउनशिप को बनाने में करीब 10,000 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया है।

प्राधिकरण ने मांगी थी आपत्तियां

हरनंदीपुरम आवासीय योजना के लिए जनवरी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने जमीन की पहचान कर ली थी। जिसके लिए प्राधिकरण ने किसानों से आपत्तियां भी मांगी थी। इसके बाद एक समिति का गठन जमीन की दरें तय करने के लिए किया गया। दरों को लेकर अगले 10 से 15 दिनों में कोई फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी जमीन के सर्वे को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक बिना रुके दौड़ेंगी गाड़ियां, एलिवेटेड रोड का काम हुआ फिर से शुरू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola