Plots In Ghaziabad: आज के दौर में हर कामकाजी व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना रहता है कि दिल्ली और नोएडा के पास उसका अपना घर हो, जहां वह आपने परिवार के साथ सुकून की जिंदगी जी सकें. किराए के मकानों और सीमित फ्लैट कल्चर के बीच, अपनी जमीन पर अपना घर होना एक अलग ही गर्व की बात है. खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में नौकरी करने वालों के लिए गाजियाबाद हमेशा से पहली पसंद रहा है. इसी जरूरत को समझते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) एक शानदार सुनहरा मौका लेकर आया है, जहां आप उचित किस्तों पर अपनी जमीन के मालिक बन सकते हैं और अपने सपनों का आशियाना तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UP को मिली नई Amrit Bharat Express की सौगात, दिल्ली से यूपी के इस शहर के बीच दौड़ेगी
11 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GDA के अधिकारी ने हाल ही में ‘अपनी जमीं अपना आसमान’ एक विशेष योजना की घोषणा की है. यह योजना उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो फ्लैट की जगह जमीन और छत का मालिकाना हक खुद रखना चाहते हैं. इस स्कीम के तहत मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में अलग-अलग साइज के कुल 350 प्लॉट्स निकाले गए हैं. इन जमीनों की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेगी. प्राधिकरण ने इन जमीनों की कीमत 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है, ताकि मध्यम वर्ग के लोग भी आसानी से आवेदन कर सकें.
योजना की खास बातें
प्राधिकरण ने सभी आय वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए छोटे से लेकर बड़े साइज के प्लॉट उपलब्ध कराए हैं.
- योजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- प्लॉट की उपलब्धता: इस स्कीम में 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के कुल 350 प्लॉट शामिल हैं.
- भुगतान में छूट: अगर कोई एकमुश्त पूरा भुगतान करता है, तो उसे 4 से 6 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी.
- आसान किस्तें: चयनित लोगों को किस्तों में पैसे जमा करने की सुविधा भी दी गई है, ताकि वह जमीन लेकर अपना आसानी से घर बना सके.
- आरक्षण की व्यवस्था: इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार कोटा निर्धारित है.
- कैसे होगा चयन: सभी प्लॉट्स का आवंटन पूरी तरह से लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा, ताकि सबको समान मौका मिले.
कौन खरीद सकता है गाजियाबाद में जमीन?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए GDA ने कुछ नियम तय किए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को ही घर मिल सके. नियमों के मुताबिक उन्हीं लोगों की जमीन मिलेगा जो, भारतीय नागरिक हो और उसकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा होना अनिवार्य है. इसके अलावा, एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास गाजियाबाद में पहले से कोई संपत्ति नहीं होनी चाहिए.
साथ ही, उत्तर प्रदेश के किसी अन्य सरकारी विभाग द्वारा आवेदक को एक से ज्यादा आवासीय प्लॉट या भवन आवंटित न किया गया हो. अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो 11 मई से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. अगर आपका लक रहा, तो आप गाजियाबाद में जल्द अपना घर बना पाएंगे.
यह भी पढ़ें: PM Kisan eKYC Last Date: आने वाली है पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त? इस तारीख
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines