मनोज पाण्डेय, गाजीपुर
UP Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन का प्रत्याशी कौन होगा यह साफ हो गया है। यहां से समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अफजाल अंसारी चुनाव लड़ेंगे। उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने भी इसी सीट से नामांकन किया था लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया है। इसके बाद नुसरत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
बता दें कि अफजाल अंसारी ने गाजीपुर सीट से बीती 13 मई को नामांकन किया था। उनसे पहले नुसरत अंसारी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था। उनका नामांकन सब्स्टीट्यूट कैंडिडेट (वैकल्पिक प्रत्याशी) के तौर पर था। उल्लेखनीय है कि नुसरत अंसारी माफिया डॉन से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की भतीजी हैं। वह मऊ विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड पांच बार विधायक चुने गए थे।
किसलिए खारिज हुआ नुसरत का नामांकन?
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 25 प्रत्याशियों ने 38 सेट में नामांकन दाखिल किया था। समीक्षा के बादग 14 के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं और 11 के स्वीकार किए गए हैं। अधिकारी का कहना है कि अगर मुख्य प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार कर लिया जाता है तो वैकल्पिक उम्मीदवार का नामांकन अपने आप रद्द हो जाता है। इसलिए नुसरत का नामांकन खारिज हो गया।
1 जून को होगी वोटिंग, 4 को आएगा रिजल्ट
बता दें कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें यानी अंतिम चरण में होगी। 4 जून को मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। इस सीट से भाजपा की ओर से पारसनाथ राय को तो बसपा ने डॉ. उमेश सिंह को टिकट दिया है। इस लोकसभा सीट से पिछला लोकसभा चुनाव अफजाल अंसारी ने बसपा के टिकट पर ही जीता था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines