हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी के पास डंप हो रहा कूड़ा, बदबू ने किया जीना मुश्किल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र की चर्चित महागुन मायवुड्स सोसायटी के निवासियों का फ्लैट में रहना इन दिनों दुश्वार हो गया है। सोसायटी से सटे खाली पड़े क्षेत्र में लगातार कूड़ा डंप किए जाने से लोगों को तेज दुर्गंध और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी सोसायटी के पास डंप हो रहा कूड़ा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र की चर्चित महागुन मायवुड्स सोसायटी के निवासियों का फ्लैट में रहना इन दिनों दुश्वार हो गया है। सोसायटी से सटे खाली पड़े क्षेत्र में लगातार कूड़ा डंप किए जाने से लोगों को तेज दुर्गंध और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि हजार से अधिक निवासी अपने फ्लैट्स की खिड़कियां और बालकनी बंद रखने को मजबूर हैं।

टावर 24 व 25 के निवासियों को सबसे ज्यादा दिक्कत
सोसायटी के निवासी अनिल वर्मा ने बताया कि टावर 24 और 25 के समीप खाली जमीन पर प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरा लाकर फेंका जा रहा है। आरोप है कि यह कार्य ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा ही किया जा रहा है। वहां कचरे का ढेर लग गया है जो अब सड़ने लगा है। इससे उठ रही बदबू ने लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित कर दी है।

सेहत पर पड़ रहा असर
निवासियों ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। बदबू के कारण बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही है। लोग बालकनी में बैठना तो दूर, खिड़की खोलने से भी डर रहे है। कई दिनों से निवासी इस समस्या से जूझ रहे है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

विज्ञापन

कई बार की शिकायत
इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करने को विवश होंगे। निवासियों की मांग है कि खाली पड़े क्षेत्र से तुरंत कचरा हटाया जाए और भविष्य में कचरा डंपिंग पर रोक लगाई जाए।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनेस सोसायटी की मार्केट में भरा पानी, Online शाॅपिंग पर निर्भर हुए निवासी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola