ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनेस सोसायटी की मार्केट में भरा पानी, Online शाॅपिंग पर निर्भर हुए निवासी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनेस सोसायटी की मार्केट में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालत यह रही कि बेसमेंट में बनी कई दुकानें पानी में डूब गई, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Panchsheel Water Problem

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाईनेस सोसायटी की मार्केट में भरा पानी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का सबब बनती जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनेस सोसायटी की मार्केट में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालत यह रही कि बेसमेंट में बनी कई दुकानें पानी में डूब गई, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन

Online शाॅपिंग से चलाया काम
सोसायटी में रहने वाले मुकेश ने बताया कि सुबह के समय जब मार्केट पहुंचे तो देखा कि पानी भरा हुआ है। ऐसे में दूध, ब्रेड समेत कई अन्य रोजमर्रा की चीज़े लेने के लिए Online ऐप ब्लींकिट का सहारा लेना पड़ा। यदि Online शाॅपिंग का आप्शन नहीं होता तो मुश्किल का सामना करना पड़ता।

विज्ञापन

जल निकासी की समस्या गंभीर
सोसायटी के निवासी संजय ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होते ही जल निकासी की समस्या गंभीर हो जाती है। बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते मार्केट क्षेत्र में जलभराव की समस्या विकराल हो गई है। मंगलवार को बारिश के बाद बेसमेंट की सभी दुकानें जलमग्न हो गई, जिससे कई दुकानदार अपनी दुकानें नहीं खोल पाए।

पंप से पानी निकालने की कोशिश
प्रबंधन द्वारा पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है। निवासियों का आरोप है कि वह इस संबंध में मेंटेनेंस टीम से कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ