Sohrab gangster parole escape: दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आया कुख्यात बदमाश सोहराब पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस जेल नहीं लौटा है। लखनऊ में पत्नी से मुलाकात के लिए वह तीन की पैरोल पर बाहर आया था। फिलहाल जेल प्रशासन ने लखनऊ पुलिस से संपर्क करके सोहराब की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यूपी की एसटीएफ आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
बता दें कि सोहराब लखनऊ के कुख्यात गैंगस्टर सलीम सोहराब का छोटा भाई है। फिलहाल उसकी फरारी की जांच यूपी एसटीएफ के पास है। सूत्रों की मानें तो सोहराब पर कई मामले दर्ज हैं। उसकी गैंग के सदस्य अभी भी सक्रिय है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में यमुना की सफाई और जल आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
कई मामले थे दर्ज
जानकारी के अनुसार सोहराब के खिलाफ हत्या, रंगदारी, अवैध कब्जा और आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं। सोहराब गैंगस्टर सलीम का भाई है। सलीम भी काफी कुख्यात गैंगस्टर है। मामले में फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीमें कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।
सोहराब और उसके भाइयों के चर्चित कांड
2005 में ईद पर लखनऊ में सलीम, सोहराब के छोटे भाई शहजाद की हुसैनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ठीक एक साल बाद ईद वाले दिन ही आरोपियों की तीन अलग-अलग जगहों पर तीनों भाइयों ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा बसपा सरकार में सैफी हत्याकांड को भी तीनों भाइयों ने ही अंजाम दिया था। इसके अलावा बीजेपी पार्षद पप्पू पांडे की शूटर से हत्या करवाई थी। संभल के पूर्व सांसद शफीक उर्र रहमान वर्क के भतीजे की भी जेल में हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ेंः Delhi: अब नहीं जाना होगा डाकघर, एक कॉल पर बुक होगा पार्सल, डाक विभाग ने शुरू की यह सुविधा
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines