Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर बदमाश का एनकाउंटर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर बदमाश के पैर में गोली लगी है।

Encounter Greater Noida
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के एक अन्य साथी को मौके से धर दबोचा गया है। दोनों बदमाश ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर से महंगे उपकरण चुराकर लोगों के आम जीवन में बाधा डाल देते थे।

चांद मोहम्मद को लगी गोली
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान बुलंदशहर के गांव गंगरेवा के रहने वाले गैंगस्टर बदमाश चांद मोहम्मद को गोली लगी है। उस पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है। चांद के साथी अमन को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि आज भी बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे तभी पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है।

Advertisment

बिना नंबर की बाइक पर सवार थे बदमाश
पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश के कब्जे से बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। आशंका है कि बाइक चोरी की है। इसी का इस्तेमाल करके बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे। बाइक के अलावा बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे में हुए थे कैद
दादरी में ट्रांसफार्मर से उपकरण चुराने की घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे। इसी आधार पर बदमाशों की पहचान की गई और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब दोनों बदमाशों को काबू किया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ