लखनऊ की लुलु हाइपर मार्केट सील, 7 मॉल पर हुई थी FSDA की रेड, KFC पर भी कार्रवाई

Lulu Hypermarket Seal: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मॉल लुलु हाइपरमार्केट को सील कर दिया गया है. मॉल में FSDA की छापेमारी हुई थी, जिसमें प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट में गड़बड़ी मिलने पर मॉल के खिलाफ एक्शन लिया गया. मॉल के एक आउटलेट को भी बंद कराया गया है, वहीं एक अन्य मॉल में खुले KFC के आउटलेट को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

lulu hypermarket, kfc lucknow

मानकों की जांच करने के लिए FSDA ने छापेमारी की है.

FSDA Raid in Lucknow: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDSA) की टीम ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बड़ा एक्शन लिया है. प्रशासन ने लखनऊ के 7 मॉल में छापेमारी करके कार्रवाई की है. करीब 14 टीमों ने सातों मॉल में 61 ठिकानों पर रेड मारी और कार्रवाई की. जांच में 3 मॉल में खामियां पाई गईं, जिनमें से लुलु हाइपर मार्केट को सील कर दिया गया है. वहीं KFC को कमियों में सुधार होने से काम पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मैन्युफैक्चरिंग डेट में गड़बड़ी का मामला

FDSA की जांच में लुलु हाइपरमार्केट में मैन्युफैक्चरिंग डेट में गड़बड़ी मिली है. मार्केट का लाइसेंस भी प्रशासन की ओर से तय मानकों के अनुसार नहीं मिला, इसलिए मार्केट को तुरंत मौके पर ही बंद करा दिया गया. प्रशासन का कहना है कि मार्केट में जो प्रोडक्ट सेल किए जा रहे हैं, उनकी एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाकर ग्राहकों के साथ हेरा-फेरी की जा रही थी.

FSDA की टीम ने बताया कि लखनऊ के सबसे बड़े मॉल के खिलाफ अनियमितताओं के कारण ही एक्शन लिया गया. साथ ही सुधार करने की चेतावनी दी है. FSDA की टीम ने लुलु हाइपरमॉर्केट के ‘डबरू द चाप’ आउटलेट पर भी एक्शन लिया है, क्योंकि आउटलेट जांच टीम को लाइसेंस नहीं दिखा पाया. इसलिए आउटलेट को भी तत्काल मौके पर ही सील कर दिया गया.

विज्ञापन

KFC के खिलाफ इसलिए हुई कार्रवाई

FSDA की टीम ने सिनेपॉलिस मॉल में छापेमारी की थी, जहां खुले KFC के आउटलेट को बंद कराया गया है, क्योंकि आउटलेट के अंदर साफ-सफाई नहीं थी, इसलिए साफ-सफाई होने तक आउटलेट को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. बाकी 58 आउटलेट्स में भी खामियां मिली हैं, लेकिन वे मामूली हैं, जिसके चलते प्रशासन ने उन्हें खामियों में सुधार का नोटिस दिया है

विज्ञापन

बता दें कि FSDA की छापेमारी प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में हुई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ