सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान मंच तक पहुंचा युवक

देश के वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध युवक सामने से सीधे मंच तक पहुंच गया. इस दौरान वहां अचानक अफरातफरी मच गई.

cm yogi security lapse

फोटो- सोशल मीडिया

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध युवक सामने से सीधे मंच तक पहुंच गया. इस दौरान वहां अचानक अफरातफरी मच गई.

इस दौरान जैसे ही वह मंच की ओर बढ़ा सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से उसे वहीं रोक लिया और पकड़कर नीचें की ओर खींच लिया. उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के बजरिया इलाके का रहने वाला जोगिंदर गुप्ता उर्फ बाला है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह उस समय नशे में था जब उसने मंच पर चढ़ने की कोशिश की. जोगिंदर वाराणसी के सिटी स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता है. घटना के समय वह अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहता था.

क्यों पहुंचा युवक सीएम योगी के पास?

वहीं, पुलिस पुछताछ में जोगिंदर ने बताया कि वह अपने चौबेपुर के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास शराब पीकर रेलवे ट्रैक पर मरने वाली घटनाओं से परेशान था. उसका कहना था कि इलाके में शराब की बिक्री बंद कर देनी चाहिए और इसी मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाहता था.

पुलिस पूछताछ में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि सुरक्षा कर्मियों ने समय पर स्थिति को संभाल लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ