हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

खेल-खेल में दो दोस्तों ने ले ली युवक की जान, ये कैसा खेल...!

विज्ञापन

Ludo Game: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दोस्तों ने ही एक युवक की हत्या करके शव को गंग नहर में बहा दिया। पुलिस ने जब शक होने पर मृतक के दोस्तों को हिरासत में लिया तो एक-एक करके सभी राज खुलते गए। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली सामने आई है।

20 जुलाई से लापता था नादिश

जानकारी के मुताबिक मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव गोंदी का है। यहां का रहने वाला इसरार का बेटा नादिश (20 वर्ष) 20 जुलाई की दोपहर से लापता था। परिजन और पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटे थे। इसके बाद परिवार वालों ने दोस्तों के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने गांव के ही नौशाद और फैजान को हिरासत में लिया था।

15 हजार रुपये जीता था

देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने नादिश की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नादिश को इन दोनों के साथ पैसों से लूडो (Ludo Game) खेलने की लत थी। वह 20 जुलाई को उनके साथ गांव के बाहर एक मक्का के खेत में फोन पर लूडो खेल रहा था। सामने आया है कि इस खेल नादिश दोनों से करीब 15 हजार रुपये जीत गया।

हत्या कर घर पहुंचे आरोपी, रात में दोबारा गए

रुपये गंवाने के बाद दोनों ने नादिश से रुपये वापस मांगे, जिसे उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने नादिश से झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने नादिश की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में ही छिपा कर अपने घर चले गए।

रात के समय दोनों बाइक लेकर दोबारा घटना स्थल पर पहुंचे। शव को बोरी में बंद कर उसे गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। बताया गया है कि पुलिस गोताखोरों की मदद से गंग नहर में नादिश के शव की तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

(https://cityoflightpublishing.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें