---विज्ञापन---

कानपुर की गद्दार दोस्त, सहेली की शादी तुड़वाने के लिए उसके मंगेतर को भेजी अश्लील तस्वीरें और फिर…

Kanpurs traitorous friend sent obscene pictures: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक सहेली ने अपनी ही दोस्त की शादी तुड़वाने के लिए साजिश रची। जिसके बाद सहेली के फोटो एडिट किए, अश्लील बनाकर उसके ही मंगेतर को भेज दिए। कानपुर की […]

---विज्ञापन---

Kanpurs traitorous friend sent obscene pictures: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक सहेली ने अपनी ही दोस्त की शादी तुड़वाने के लिए साजिश रची। जिसके बाद सहेली के फोटो एडिट किए, अश्लील बनाकर उसके ही मंगेतर को भेज दिए। कानपुर की इस लड़की की दगाबाजी जिसको भी पता लगी, वह हैरान रह गया। छात्रा चाहती थी कि सहेली की शादी टूट जाए। लेकिन मंगेतर ने जैसे ही अश्लील फोटो देखे, उसे विश्वास नहीं हुआ। युवक ने अपनी होने वाली दुल्हन से तस्वीरों को लेकर बात की। जिसके बाद पीड़ित लड़की भी हैरान रह गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।

यह भी पढ़ें-MP में डॉक्टर और उसकी पत्नी का मर्डर, क्लीनिक में घुसकर मारी गोलियां; हिस्ट्रीशीटर ने खुद को भी उड़ाया

---विज्ञापन---

पुलिस ने जांच शुरू की और जो सच्चाई सामने आई, वह भी हैरान रह गई। पुलिस को पता लगा कि फोटो भेजने वाली लड़की पीड़िता की सहेली है। उसने सहेली को अपनी मंगनी के कार्यक्रम में भी इनवाइट किया था। पुलिस ने दोनों शिकायतकर्ताओं को इसके बारे में बताया। जिसके बाद दोनों ने आरोपी लड़की के खिलाफ कार्रवाई से मना कर दिया।

लड़की चाहती थी-सहेली की शादी टूट जाए

मामला बादशाही नाका इलाके का बताया जा रहा है। जहां दो सहेलियां कॉलेज में पढ़ रही हैं। दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग है। डेढ़ महीने पहले ही लड़की का किसी युवक से रिश्ता तय हुआ था। जिसके बाद प्रोग्राम में उसने सहेली को भी इनवाइट किया था। यहां पीड़िता की काफी फोटो उसकी सहेली ने खींची। लेकिन लड़की ये नहीं जानती थी कि वह इन तस्वीरों से इतना बड़ा ब्लंडर करने वाली है।

---विज्ञापन---

इसके बाद किसी अनजान नंबर से ये फोटो लड़की के मंगेतर को भेजे गए। जब लड़के ने फोटो देख होने वाली दुल्हन से बात की, तो उसने इन फोटो के बारे में जानकारी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद थाने में शिकायत दी गई। पुलिस को आरोपी लड़की ने बताया कि वह नहीं चाहती थी कि उसकी सहेली की शादी हो। शादी तुड़वाने के लिए उसने मंगेतर को फोटो भेजे थे।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2023 09:57 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola