Friend Murder for Money in UP: रुपयों के लेनदेन में शुरू हुए विवाद में अक्सर हत्या जैसी वारदातें सामने आती हैं। इन हत्या की वारदातों में कई बार आरोपियों की ओर से हत्या के लिए अपनाए गए तरीके को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला यूपी के औरैया जिले से सामने आया, जहां मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले एक युवक का रुपयों के लेनदेन को लेकर अपने दोस्तों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि मामले में विवाद इस कदर बढ़ा कि युवक का उसके दोस्तों ने अपहरण कर लिया और बाद में उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को मरने वाले युवक का धड़ बरामद हुआ लेकिन सिर अभी नहीं मिला है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी में इन जिलों पर हर वक्त मंडराता है भूकंप का खतरा! BHU प्रोफेसर ने सतर्क रहने की दी हिदायत
रुपयों के लेनदेन के बाद युवक का हुआ अपहरण
पूरा मामला यूपी के औरेया जिले का है, जहां की एक कंपनी में बिहार के चंपारण जिले के थाना सिंगटा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी 20 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र बबलू कुमार मार्केटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि बीते 2 नवंबर को मृतक सूरज का उसके दो दोस्तों से कुछ रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद से ही सूरज लापता हो गया। मामले में अगले दिन सूरज के कुछ साथियों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट औरैया कोतवाली में दर्ज कराई और पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतक के साथियों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीम तेजी के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई थी।
यह भी पढ़ें: यूनिफॉर्म की वजह से बिमार पड़ी एयर होस्टेस, कंपनी को देना पड़ा 8 करोड़ का हर्जाना
सख्ती से हुई पूछताछ तो दोस्तों ने कबूला गुनाह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीम लगातार युवक की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक सूरज का उसके दोस्तों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस व एसओजी टीम ने दोनों आरोपी दोस्तों को पकड़कर उनसे सख्ती के साथ पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी युवकों ने धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेतकर उसकी हत्या किए जाने की बात कबूली।
पुलिस ने आरोपी दोस्तों की निशानदेही पर शव किया बरामद
आपको बताते चलें कि आरोपी दोस्तों की निशानदेही पर रविवार देर शाम औरैया कोतवाल पंकज मिश्रा, CO सिटी एमपी सिंह व एसओजी टीम साथ में आरोपियों को लेकर जालौन पहुंचे, जहां जालौन कोतवाल विमलेश कुमार के साथ पूरी पुलिस टीम अकोढ़ी दुबे के पास बने कामाक्षा देवी मंदिर के पीछे पहुंची, जहां राजीव निरंजन नामक व्यक्ति के खेत के पास मृतक सूरज का धड़ पड़ा मिला और इस दैरान खेत में खून के कई जगह निशान भी देखे गए थे। मौके पर मिले धड़ को पुलिस ने कब्जे में लेकर मृतक की गर्दन के ऊपर के हिस्से की तलाश शुरू कर दी, लेकिन छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस टीम को गर्दन के ऊपर का हिस्सा बरामद नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस की तलाश अभी भी जारी है।
पुलिस ने धड़ किया बरामद, सिर की तलाश जारी
मामले में औरैया के सीओ सिटी एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि औरैया में रुपयों के लेनदेन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी दोस्तों ने युवक को अकोढ़ी दुबे के पास लाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने धड़ बरामद कर लिया है, लेकिन सिर अभी बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस टीम की ओर से सिर की तलाश तेजी से की जा रही है।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
8 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines