उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटने से चार युवकों की मौत हो गई और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार रात 11 बजकर 56 मिनट पर उस समय हुआ जब दिल्ली की एसयूवी में सवार बदायूं जिले के पांच लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे.
पुलिस ने बताया कि वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिरने से पहले पांच से छह बार पलटा. उसने बताया इस हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस एवं डायल-112 के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला.
यह भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा बेकाबू ट्रक, कार के उड़ाए परखच्चे; बाप-बेटे समेत 4 की मौत
पुलिस ने बताया कि इन लोगों को सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पालपुर निवासी जोगिंदर (26), मेवली निवासी सुखबीर (25) और जसवंत (20), तथा पुरदलपुर निवासी रवि (20) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि पालपुर निवासी विष्णु (17) का इलाज जारी है.
सिंभावली के थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : 270 यात्रियों को ले जा रही पैसेंजर फेरी समुद्र में पलटी, 7 की मौत, उत्तरी साइप्रस तट के पास बड़ा हादसा
कासगंज में वाहन की ट्रक से टक्कर में तीन की मौत
कासगंज जिले में सोमवार तड़के तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक वाहन की लोडर ट्रक से आमने-सामने से हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 23 लोग घायल हो गए. हादसा सुबह करीब चार बजे कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा गांव के पास हुआ. राजस्थान के करौली जिले के एक ही परिवार के करीब 26 लोग पिकअप वाहन से सोरोंजी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे. टक्कर में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में आठ पुरुष, आठ महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं.
प्रयागराज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत
प्रयागराज जिले के यमुना नगर में नैनी थाना अंतर्गत अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि रविवार रात अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोग समेत नौ लोग घायल हो गए,
यह भी पढ़ें : बिहार के चंपारण में भीषण हादसा, ऑर्केस्ट्रा देख रही पब्लिक को बस ने कुचला, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान भुट्टा बेचने वाले विजय भारतीया (35) और आयुष निषाद (14) की मृत्यु हो गई.
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
3 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
7 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
7 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
12 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
20 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
20 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines