हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अयोध्या में कॉलेज में पेपर पर लिखा मिला बम बनाने का फॉर्मूला, हिरासत में लिए 3 स्टूडेंट

शनिवार सुबह अयोध्या के एक कॉलेज के एक्स-रे डिपार्टमेंट की अलमारी से एक पर्ची बरामद हुई, जिसपर बम बनाने का फॉर्मूला लिखा हुआ था. कॉलेज मैनेजमेंट ने बिना देरी किए पुलिस को कॉल किया और इस बात की जानकारी दी

विज्ञापन
Credit: AI

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मौजूद राजर्षि मेडिकल कॉलेज में कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गई. शनिवार सुबह कॉलेज के एक्स-रे डिपार्टमेंट की अलमारी से एक पर्ची बरामद हुई, जिसपर बम बनाने का फॉर्मूला लिखा हुआ था. कॉलेज मैनेजमेंट ने बिना देरी किए पुलिस को कॉल किया और इस बात की जानकारी दी. खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 200 लोगों को भेजा नोटिस, SC के निर्देश पर नई SIT की जांच तेज

क्या है पूरा मामला?

शनिवार सुबह 8 बजे रोज़ की तरह एक्स-रे डिपार्टमेंट के इंचार्ज अपनी ड्यूटी निभाने पहुंचे. जैसे ही उन्होंने वहां रखा दराज खोला, तो उसमें रखा पेपर देखकर उनके हाथ ठंडे पड़ गए. कागज पर बम बनाने के तरीके का पूरा लेआउट बना हुआ था. इंचार्ज ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जानकारी कॉलेज के हेडमास्टर और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी. जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात को एक्स-रे रूम में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट सरफराज की ड्यूटी थी. पुलिस को शक है कि सरफराज ने ही ये लेआउट तैयार किया है या वो इसका हिस्सा हो सकता है.

विज्ञापन

हिरासत में 3 लोग

पुलिस ने बिना देरी किए संदिग्ध पेपर को अपने कब्ज़े में लेकर सरफराज को हिरासत में लिया. पुलिस को ये पता चला कि शुक्रवार रात सरफराज के साथ ड्यूटी पर 2 और लोग मौजूद थे. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अभिषेक और संतोष नाम के दो लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस इन तीनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस दस्तावेज के मामले में उनकी क्या भूमिका थी या उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी थी. कॉलेज प्रशासन ने भी पुलिस को ये आश्वासन दिया है कि वो जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं. फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: ‘360 डिग्री कैमरे, नया सर्विलांस …’, जानें राम मंदिर ट्रस्ट के डोनेशन सिस्टम में कैसे हुआ बदलाव?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola