Who In Anish Khan : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार की रात को बड़ी वारदात हुई। बदमाशों ने जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी अनीश खां की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव में घटना से हड़कंप मच गया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं अनीश खां?
कौन हैं अनीश खां?
पूर्व सांसद धनंजय सिंह इस वक्त जेल में कैद हैं। बहुजन समाज पार्टी ने आज उनकी पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को जौनपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा की लिस्ट जारी होने के कुछ घंटों के बाद ही धनंजय सिंह के करीबी अनीश खां को गोली मार दी गई। अनीश खां मूलरूप से सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव का रहने वाला था। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से थोड़ी दूरी पर मोबाइल से किसी से बात कर रहा है।
यह भी पढ़ें : NDA को दो राज्यों में लग सकता है बड़ा झटका, जानें क्या कहती है CNX सर्वे की रिपोर्ट?
गांव के चार लोगों ने वारदात को दिया अंजाम
इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही चार लोगों ने उसे पहले गोली मारी। फिर बदमाशों ने चाकू से वार किया। अनीश खान की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। पुलिस की मदद से घायल अनीश खां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या से पूरे जिले में फैल गई सनसनी
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्रबल समर्थक की हत्या की खबर मिलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही धनंजय सिंह के समर्थक अस्पताल पहुंच गए। धनंजय सिंह के एक समर्थक आशोक सिंह ने बताया कि मृतक अनीश पूर्व सांसद का गनर नहीं था। वह धनंजय सिंह का प्रबल समर्थक था। वह हर चुनाव में बढ़-चढ़कर उनकी मदद करता था।
यह भी पढ़ें : Lok sabha Election को लेकर कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
मृतक की पत्नी रेशमा बानो ने बताया कि मेरे पति पहले धनंजय सिंह के साथ रहते थे, लेकिन कुछ दिन पहले उनका साथ छोड़ दिया था। हत्या की खबर मिलते ही एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
3 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
14 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
15 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
21 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
23 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines