---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok sabha Election को लेकर कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidates List For Jharkhand Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है।

---विज्ञापन---

Congress Candidates List For Jharkhand Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टियों के दिग्गज नेता और उम्मीदवार क्षेत्र में जाकर जनता से वोट मांग कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट।

झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को सात सीटें मिली हैं, जिनमें से 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इसी क्रम में पार्टी ने मंगलवार को गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले पार्टी ने खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। सिर्फ एक सीट रांची बची है, जहां प्रत्याशी उतारना बाकी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 18 नक्सली ढेर, 3 जवान जख्मी

---विज्ञापन---

निशिकांत दुबे के खिलाफ दीपिका पांडेय लड़ेंगी चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ दीपिका पांडेय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। चतरा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह के खिलाफ कृष्णा नंद त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। अगर धनबाद सीट की बात करें तो अनुपमा सिंह का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो से होगा। अनुपमा सिंह विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बीजेपी की 12वीं लिस्ट में 7 उम्मीदवार कौन? किसे मिला टिकट तो किसका पत्ता हुआ साफ

झारखंड में चार चरणों में होगा मतदान

---विज्ञापन---

झारखंड में लोकसभा सभा की कुल 14 सीटें हैं। सभी सीटों पर चार चरणों में मतदान होगा। चौथे चरण में 13 मई को, पांचवें चरण में 20 मई, छठवें चरण में 25 मई और सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होगी। झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले एकसाथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

First published on: Apr 16, 2024 06:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola