उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने अपने एक भाषण के दौरान एक अनोखा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि IAS ऑफिसर या टीचर बनने के सपने देखने से पहले किसी भी महिला को एक अच्छी मां बनने की कोशिश करनी चाहिए. आनंदीबेन पटेल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि महिलाओं को सबसे पहले परिवार की ज़िम्मेदारियों को चुनना चाहिए, उसके बाद प्रोफेशनल कामयाबी के बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कानपुर की एक यूनिवर्सिटी में कन्वोकेशन प्रोग्राम को संबोधित किया. गवर्नर ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वो शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई और करियर पर फोकस करें, लेकिन साथ ही परिवार और की ज़िम्मेदारियां भी निभाएं.
ये भी पढ़ें: BHU ने बिना परमिशन काट दिए 33 पेड़? अब NGT वसूलेगा 2.65 करोड़ रुपये का हर्जाना; जानें क्या है मामला
गवर्नर ने क्या कहा?
आनंदीबेन पटेल ने भाषण के दौरान पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता की ज़िम्मेदारी और कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिर्फ अचीवमेंट्स तक ही नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ भी बनने से पहले एक महिला का एक अच्छी मां बनना ज़रूरी है. सभी को खाना पकाना आना चाहिए. आनंदीबेन पटेलन ने कहा कि लड़कियों को शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए अपनी शिक्षा और हुनर का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने माता-पिता से अपील की है कि वो बच्चों की लाइफ में एक्टिव रहें, फिर चाहे वो स्कूल में पढ़ते हों या कॉलेज में. आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पेरेंट्स को इस बात की खबर होनी चाहिए कि उनके बच्चे बाहर जाकर आखिर क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज़रा सी ढिलाई बच्चों के फ्यूचर के लिए महंगी पड़ सकती है.
आनंदीबेन पटेल ने जताई चिंता
गर्वनर ने कॉलेज या हॉस्टलों के पास इस्तेमाल हो रही नशीली दवाओं पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उनके सामने ऐसे कई मामले आएं हैं जिनमें फूड डिलीवरी वाले कंटेनर्स में नशीली दवाओं की सप्लाई हो रही थी. गवर्नर ने बताया कि ऐसे मामलों पर तुरंत एक्शन लेते हुए पूरा नेटवर्क तबाह कर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि एजुकेशन का पैमाना सिर्फ डिग्री या मार्क्स नहीं होने चाहिए. आनंदीबेन ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता ज़ाहिए करते हुए कहा कि आजकल लोग शिक्षित हो रहे हैं, लेकिन उसके साथ-साथ क्राइम भी बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य भी सीखना जरूरी है. इससे पहले 8 जुलाई को लखनऊ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी में आयोजित मां-बेटी सम्मेलन में आनंदीबेन पटेल ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की थी. उन्होंने हेल्थ, पीरियड्स, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी जैसे कई मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही. गवर्नर ने कहा कि स्टूडेंट्स को रूटीन हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए. इससे पहले आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम के दौरान महिलाओं को शादी से पहले आर्थिक तौर पर मजबूत होने की बात कही थी.
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
5 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
6 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
7 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
9 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
10 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
10 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
11 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
12 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
23 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines