Firozabad Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात भीषण विस्फोट हुआ। धमाका पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुआ। यह फैक्ट्री नौशेहरा गांव में एक मकान के अंदर बनी हुई थी। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलसे हुए हैं, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
धमाके की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई थी। धमाका होने से आस-पास के कई मकान भी ध्वस्त हो गए। SSP सौरभ दीक्षित ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर मलबे के नीचे दबे लोगों को JCB की मदद से निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फैक्ट्री का मालिक फरार है और यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी।
फायर ब्रिगेड के देरी से आने पर भड़के लोग
आगरा रेंज के IG दीपक कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद PS क्षेत्र में एक घर में पटाखे बनाए जाते थे और एक घर में गोदाम बनाया हुआ था, जहां अचानक धमाका हो गया। विस्फोट के कारण एक घर की छत ढह गई। जिस घर में धमाका हुआ, वह जलकर राख हो गया। छत ढहने से मलबे के नीचे करीब 10 लोग दब गए, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाल लिया गया, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों की पहचान गोदाम के चौकीदार की पत्नी मीरा देवी, 20 साल के बेटे अमन, 18 साल के बेटे गौतम और 3 साल की बच्ची इच्छा और एक अन्य के रूप में हुई है। वारदातस्थल पर मौजूद लोग मदद मिलने में देरी के कारण आक्रोशित थे और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया था।
यह भी पढ़ें:जिसे बेटा कहता था…वही बेटी का ‘काल’ बना, जानें दामाद ने कैसे बर्बाद किया घर?
चौकीदार परिवार के साथ रहता था गोदाम में
IG ने बताया कि किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर राहत कार्य शुरू कराया गया। रात के करीब 11 बजे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। प्राथमिक पूछताछ में लोगों से पता चला कि कानपुर में हाईवे किनारे बसे गांव नौशेहरा में भूरे खां नामक शख्स पटाखे बनाने की फैक्ट्री चलाता था। उसने पड़ोसी चंद्रपाल कुशवाहा का मकान किराये पर लेकर गोदाम बनाया हुआ था। एक चौकीदार भी रखा हुआ था, जो परिवार के साथ गोदाम में ही रहता था। यही परिवार धमाके का शिकार हुआ है। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल और फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदातस्थल पर सबसे पहले इंस्पेक्ट प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला।
यह भी पढ़ें:वो 3 IPS अफसर कौन? जो एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के शोषण केस में सस्पेंड; 2 पूर्व CM के करीबी
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
7 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
10 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
15 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines