फिरोजाबाद में धमाके में 5 की मौत, 11 की हालत गंभीर; पटाखे बनाने की फैक्ट्री में हुआ हादसा

Explosion in Factory: पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला और पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Firozabad Firecracker Factory Explosion

फैक्ट्री ध्वस्त होने के बाद भी मलबे में पड़ा बारूद धधकता रहा।

विज्ञापन

Firozabad Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात भीषण विस्फोट हुआ। धमाका पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुआ। यह फैक्ट्री नौशेहरा गांव में एक मकान के अंदर बनी हुई थी। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलसे हुए हैं, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

धमाके की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई थी। धमाका होने से आस-पास के कई मकान भी ध्वस्त हो गए। SSP सौरभ दीक्षित ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर मलबे के नीचे दबे लोगों को JCB की मदद से निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फैक्ट्री का मालिक फरार है और यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी।

विज्ञापन

 

फायर ब्रिगेड के देरी से आने पर भड़के लोग

आगरा रेंज के IG दीपक कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद PS क्षेत्र में एक घर में पटाखे बनाए जाते थे और एक घर में गोदाम बनाया हुआ था, जहां अचानक धमाका हो गया। विस्फोट के कारण एक घर की छत ढह गई। जिस घर में धमाका हुआ, वह जलकर राख हो गया। छत ढहने से मलबे के नीचे करीब 10 लोग दब गए, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाल लिया गया, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों की पहचान गोदाम के चौकीदार की पत्नी मीरा देवी, 20 साल के बेटे अमन, 18 साल के बेटे गौतम और 3 साल की बच्ची इच्छा और एक अन्य के रूप में हुई है। वारदातस्थल पर मौजूद लोग मदद मिलने में देरी के कारण आक्रोशित थे और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया था।

विज्ञापन

चौकीदार परिवार के साथ रहता था गोदाम में

IG ने बताया कि किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर राहत कार्य शुरू कराया गया। रात के करीब 11 बजे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। प्राथमिक पूछताछ में लोगों से पता चला कि कानपुर में हाईवे किनारे बसे गांव नौशेहरा में भूरे खां नामक शख्स पटाखे बनाने की फैक्ट्री चलाता था। उसने पड़ोसी चंद्रपाल कुशवाहा का मकान किराये पर लेकर गोदाम बनाया हुआ था। एक चौकीदार भी रखा हुआ था, जो परिवार के साथ गोदाम में ही रहता था। यही परिवार धमाके का शिकार हुआ है। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल और फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदातस्थल पर सबसे पहले इंस्पेक्ट प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ