मैनपुरी में 44 साल पहले हुए कांड में तीन लोगों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। 18 नवंबर 1981 की शाम 17 हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर करीब 24 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अब कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है और तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाने के साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में 23 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि 1 शख्स की इलाज के दौरान मौत हुई थी।
क्या है पूरा मामला?
मैनपुरी के दिहुली गांव में 44 साल पहले 24 दलितों की हुई सामूहिक हत्या मामले में आज स्पेशल डकैती कोर्ट की एडीजे इंद्रा सिंह ने तीन डकैतों को फांसी की सजा सुनाई है। भगोड़ा घोषित ज्ञानचंद्र उर्फ गिन्ना की फाइल को कोर्ट ने अलग कर दिया है। उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया है।
जिस समय ये सामूहिक हत्या हुई, उस समय ये दिहुली गांव जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में आता था। मैनपुरी जिला बनाये जाने के बाद ये गांव मैनपुरी में जनपद में शामिल कर दिया गया। 18.11.1981 की देर शाम करीब 7 बजे, डकैत राधेश्याम और संतोष के गिरोह ने एक मुकदमे में गवाही को लेकर दिहुली गांव में धावा बोल था।
डकैत राधेश्याम और संतोष ने अपने गिरोह के करीब 22 सदस्यों के साथ गांव में खूनी खेल खेला। 24 दलितों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान डकैतों ने लूटपाट भी की थी। दिहुली गांव के लायक सिंह ने दिनांक 19.11.1981 को थाना जसराना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
किसकी-किसकी हुई थी मौत
सामूहिक नरसंहार में मानिकचंद्र, भूरे, शीला, मुकेश, धनदेवी, गंगा सिंह, गजाधर, प्रीतम सिंह, आशा देवी, लालाराम, गीतम, रामदुलारी, श्रृंगारवती, शांति, राजेंद्री, राजेश, रामसेवक, ज्वाला प्रसाद, रामप्रसाद, शिवदयाल, मुनेश, भरत सिंह, दाताराम, लीलाधर, की हत्या हुई थी। सरगना संतोष और राधेश्याम सहित गिरोह के 13 सदस्यों की मौत हो चुकी है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
8 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines