हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR दर्ज, SIT जांच के बाद ट्रस्ट ने खुद लिखवाई रिपोर्ट

ट्रस्ट के सदस्य श्रीकृष्ण मोहन की लिखित शिकायत पर अयोध्या थाने में एफआईआर दर्ज किया गया. शिकायत में मंदिर के चढ़ावे के कथित रूप से गायब होने और उनसे सम्बन्धित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR दर्ज कराई गई है. हैरानी की बात तो ये है कि SIT जांच के बाद ट्रस्ट ने खुद ये रिपोर्ट लिखवाई है. हालांकि एफआईआर किसके खिलाफ दर्ज कराई गई है, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी तरफ से यह FIR लिखवाई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी के संबंध में छह से आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह कदम तब उठाया गया जब राज्य सरकार के निर्देश पर मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी.

यह भी पढ़ें: पूरी तरह बदल जाएगा वाराणसी एयरपोर्ट! मंत्री ने किया 2800 करोड़ रुपये का ऐलान

BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज


पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के सदस्य श्रीकृष्ण मोहन की लिखित शिकायत पर अयोध्या थाने में एफआईआर दर्ज किया गया. शिकायत में मंदिर के चढ़ावे के कथित रूप से गायब होने और उनसे सम्बन्धित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं. एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

SIT ने सौंपी अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट


वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट हाल ही में लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) संजय प्रसाद को सौंप दी है. संजय प्रसाद ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं. सूत्रों के अनुसार, SIT की पूछताछ में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय सहित कई व्यक्तियों से भी बातचीत हुई. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दर्ज की गई एफआईआर किसके खिलाफ दर्ज की गई है और उन पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जिन्न करते थे नोटों की बारिश…’, पैसे दोगुने के नाम पर करोड़ों का महाघोटाला

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में 29 को होगी सुनवाई

सर्वोच्च न्यायालय ने एक याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह 29 जून को अयोध्या के राम मंदिर को मिले दानों के कथित गबन से जुड़े मामले में FIR दर्ज करने और निष्पक्ष, समयबद्ध जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करें. यह याचिका वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव द्वारा दायर की गई है.

याचिका में कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय व प्रशासनिक मामलों की जांच के लिए CBI की अगुवाई में एक SIT गठित की जाए. याचिकाकर्ताओं ने दान राशि के कथित दुरुपयोग और गबन के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति बी. वी. नागरथना और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच ने याचिकाकर्ता की तुरंत सुनवाई की मांग पर कहा कि यह मामला 29 जून को मेंशन किया जाए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola