Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के विस्तार क्षेत्र (फेज-2 और फेज-1) में अवैध निर्माण कराने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. अधिसूचित भूमि पर बिना अनुमति निर्माण करने के आरोप में पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. ये सभी निर्माण कार्य प्रशासन की अनुमति के बिना किए जा रहे थे. पूर्व में भी अवैध निर्माण करने वाले 90 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. ऐेसे में अब तक कुल 112 लोगों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है.
अधिसूचना के बावजूद जारी रहा निर्माण कार्य
पुलिस ने बताया कि जिन गांव में कार्रवाई की गई है, उनमें रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, वीरमपुर और मुढरह शामिल हैं. इन क्षेत्रों में अधिसूचना जारी होने के बाद भी कुछ लोगों ने ज्यादा मुआवजा पाने के उद्देश्य से अवैध रूप से भवन निर्माण शुरू कर दिए थे. यह कदम सरकारी नियमों का उल्लंघन है, अधिसूचित भूमि की प्रक्रिया में भी बाधा उत्पन्न करता है.
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप, देवीचरन, अजय, संजीव कौशिक, रमेश, कुंवरपाल, प्रकाश, सुनील कुमार, चंद्रभूषण गौड़, पप्पू, विजय शर्मा, मुकेश, दीपक, ऋषिपाल, सुरेशचंद, विकेश, मनवीर, धर्मवीर, दलवीर, ब्रजमोहन, रनवीर और जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को प्रभावित करता है. मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी भूमि पर किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगातार निरीक्षण कर रही है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: 30 अक्टूबर को ही होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, पीएम नरेन्द्र मोदी आएंगे
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
17 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines