Husband Tore Wife Stomach with sickle in Badaun: यूपी के बदायूं में आज एक युवक को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। युवक पर आरोप था कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी का हंसिया से पेट काटकर भ्रूण का लिंग परीक्षण किया था। पूरा मामला सितंबर 2020 का है। जानकारी के अनुसार सितंबर 2020 में बदायूं के सिविल लाइंस निवासी पन्नालाल ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला किया था। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके थे और उनकी 5 बेटियां थीं। दोनों पति-पत्नी में इस बात को लेकर हमेशा झगड़ा होता था कि वो एक लड़के को जन्म क्यों नहीं दे पा रही है?
इस झगड़े की जानकारी अनीता के मायके वालों को भी थी। ऐसे में उन्होंने बीच बचाव कर पन्ना लाल को समझाने की कोशिश की। लेकिन पन्नालाल नहीं माना और उसने अनीता को तलाक देकर दूसरी महिला से शादी करने की धमकी दी। घटना वाले दिन भी दोनों में इस बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर पन्नालाल ने अनीता को पेट चीरकर यह जांच करने की धमकी दी कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की। जब अनीता ने उसकी इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
8 महीने की गर्भवती थी अनीता
इसके बाद जब अनीता वहां से जाने लगी तो पन्नालाल ने उसे रोक लिया और हंसिया से पेट चीर दिया। जब यह घटना हुई उस समय अनीता 8 महीने की गर्भवती थी। अनीता ने अदालत को दिए अपने बयान में बताया कि घाव इतने गहरे थे कि घटना के बाद उसकी आंतें पेट से लटक रही थीं। घटना के बाद अनीता दर्द से कराहते हुए सड़क पर आ गई। ऐसे में घर के पास ही दुकान में काम कर रहा उसका भाई दौड़ते हुए आया और उसे हाॅस्पिटल लेकर गया। हालांकि इस हादसे में अनीता की जान तो बच गई लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। पन्नालाल इतना शातिर था कि उसने इस घटना से पल्ला झाड़ लिया। उसने अदालत में कहा कि अनीता का पेट उसने नहीं बल्कि उसके भाइयों ने संपत्ति विवाद के कारण चीरा है।
ये भी पढ़ेंः कार में बुरी तरह फंसीं मां-बेटी, यमुना एक्सप्रेस पर हादसे का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ेंः काॅन्स्टेबल की मासूम बेटी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, 60 मीटर तक घसीटता ले गया युवक, Video
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
8 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
13 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
19 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
19 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines