Fight Between Women Over Gossip: गांव में अक्सर महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर पहले नोकझोंक, फिर मारपीट के मामले सामने आते हैं। इसी तरह का एक मामला लखीमपुर खीरी के ओएल कस्बे से सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं एक अकेली महिला की पिटाई करती दिख रहीं हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं के बीच मारपीट का मामला चुगली से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि चुगली की बात पर गांव की कुछ महिलाओं ने मिलकर एक अन्य महिला की पिटाई कर दी। महिलाओं के ग्रुप ने अकेली महिला पर जमकर लात-घूंसे चलाए, उसके बाल नोचे और सड़क पर पटक-पटक कर उसकी जमकर पिटाई की।
पीड़िता ने महिलाओं से की थी ये शिकायत
बताया जा रहा है कि ओएल कस्बे की पीड़िता की पहचान मेघा के रूप में हुई है। मेघा ने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से शिकायत की कि उन्होंने उसकी चुगली की है। मेघा ने ये भी कहा कि उनका बस यही काम है। इतना सुनने के बाद महिलाएं एकजुट हो गईं, और शिकायत करने वाली मेघा की जमकर पिटाई कर दी।
महिलाओं के आपसी झगड़े को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटे और बड़ी मुश्किल से सभी महिलाओं को अलग किया। महिलाओं के बीच गुत्थमगुत्थी का ये वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। वीडियो को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर शिकायत आती है, तो निश्चित तौर पर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 mins ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
35 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
13 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
15 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines