हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के बीच जमकर हुई लड़ाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, विधायक ने दिया ये बयान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक महिला से मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें महिला के साथ मारपीट होती नजर आ रही है। ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

ग्रेटर नोएडा में महिला से मारपीट। Credit-Screengran
विज्ञापन

Greater Noida News: सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटा-1 स्थित पूर्वांचल हाईट्स सोसायटी में महिलाओं के दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को दादरी विधायक तेजपाल नागर के परिवार से जुड़ा बताकर कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। हालांकि विधायक का कहना है कि यह उनको बदनाम करने की साजिश है। उनका या उनके परिवार के किसी सदस्य का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

कार बैक करते दौरान हुआ विवाद

दरअसल, पूरा विवाद सोसायटी में रहने वाली महिला के कार बैक करने के बाद हुआ। तभी कार की टक्कर दूसरी कार से हो गई, उसमें भी महिला सवार थी। आरोप है कि एक पक्ष की तीन महिलाओं ने एकत्र होकर दूसरे पक्ष की महिला के फ्लैट पर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। इससे संबंधित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला आपस में एक-दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करते हुए दिख रही है। एक अन्य वीडियो में एक महिला घायल दिख रही है, जिसके चेहरे पर चोट लगी है।

सोसायटी में रहती है विधायक की बेटी 

इस मामले में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि उनकी बेटी सोसायटी में रहती है। इसका यह मतलब नहीं है कि वह इसमें इंवॉल्व है। जब महिलाओं के बीच मारपीट हुई तो जिम्मेदार नागरिक होने के चलते उनकी बेटी मौके पर पहुंची और स्थिति को समझा। विपक्षियों ने इसका फायदा उठाया और वीडियो को उनके परिवार से जुड़ा बताकर वायरल कर दिया गया। विधायक ने कहा है कि जिन लोगों ने वीडियो को उनसे जुड़ा बताकर वायरल किया है वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है धारा 163, जो 9 जून तक नोएडा में लागू? क्या पाबंदियां, उल्लंघन पर कितनी सजा

पुलिस ने केस किया दर्ज 

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

विज्ञापन

शनिवार रात की है घटना 

कार बैक करते दौरान दूसरी गाड़ी में टक्कर होने की घटना शनिवार रात हुई। आरोप है कि उस दौरान मामला शांत हो गया था। बाद में एक पक्ष की महिलाओं ने एकत्र होकर दूसरे पक्ष की महिला के फ्लैट में घुसकर मारपीट कर दी। जिस दौरान मारपीट की गई है, उस दौरान मौके पर कई महिलाएं वीडियो में दिख रही है। सभी की पहचान कर पुलिस उनसे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: यमुना सिटी में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र पर हमला, सिर में आए 14 टांके, चार छात्रों पर केस दर्ज

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola