हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बच्चों के लिए पिता ही बना हैवान, कमरे में गड्ढा खोद मासूमों को जिंदा दफन करने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

UP Crime News: सीओ स्वर्णिम सिंह ने बताया कि पीआरबी से सूचना मिली कि परसरामपुर थाना के नंदनगर का रहने वाला इरफान अपने तीन बच्चों को कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा है. (पढ़िये बस्ती से वसीम अहमद की रिपोर्ट)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता, जिसने अपने बच्चों की रक्षा करनी थी, वही उनके लिए जल्लाद बन गया. परसरामपुर थाना के अंतर्गत नंदनगर गांव में रहने वाला इरफान नामक व्यक्ति ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को जिंदा जमीन में दफनाने की कोशिश की. घटना की भनक जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते बच्चों को बचा लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

नशेड़ी और झाड़फूंक करने वाला था आरोपी पिता


स्थानीय लोगों के मुताबिक, इरफान लंबे समय से भांग और अन्य नशे का आदी था. वह खुद को झाड़फूंक करने वाला बताता था और अक्सर अजीब हरकतें करता था. गांव वालों का कहना है कि वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों पर आए दिन अत्याचार करता था. दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह मायके चली गई. लेकिन तीनों बच्चे 11 साल की माहीनूर, 9 साल का अमीन और 6 साल की महजबीन घर पर ही रह गए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रदूषण: BJD सांसद ने की संसद के शीतकालीन और बजट सत्र दिल्ली से बाहर कराने की मांग

विज्ञापन

पत्नी के जाने के बाद इरफान का व्यवहार और अधिक हिंसक हो गया. वह बच्चों को कई दिनों से पीट रहा था, उन्हें खाना नहीं देता था और ठंड के बावजूद खुले बरामदे में सोने के लिए मजबूर करता था. जब बच्चे पास के लोग से कपड़े मांगते तो वह उन्हें जला देता.

कमरे में गड्ढा खोद बच्चों को दफनाने लगा


घटना वाले दिन इरफान ने अपने घर के एक कमरे में बड़ा सा गड्ढा खोद लिया. बताया जा रहा है कि उसने पहले बच्चों को बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें उसी गड्ढे में धकेलने की कोशिश करने लगा. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घबरा गए और तुरंत पुलिस को फोन किया. जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में दाखिल हुई तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. कमरे के बीचोंबीच एक गहरा गड्ढा था और तीनों बच्चे डर के मारे एक कोने में सहमे बैठे थे. पुलिस ने तुरंत बच्चों को रेस्क्यू किया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kal ka Mausam: दिल्ली NCR समेत 13 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, 4 राज्यों में बारिश, जानें IMD का अपडेट

पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात


सीओ स्वर्णिम सिंह ने बताया कि पीआरबी से सूचना मिली कि परसरामपुर थाना के नंदनगर का रहने वाला इरफान अपने तीन बच्चों को कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल एक्टिव हुई, जब घर की तलाशी ली गई तो आरोपी ने अंदर एक कमरे में बड़ा सा गड्ढा खोद रखा था. पास में गड्ढा खोदने में इस्तेमाल फावड़ा भी मिला. बच्चों और आसपास के लोगों से जब पूछा गया तो पता चला कि बच्चों को जिंदा दफन करने के लिए गड्ढा खोद कर रखा था. तीनों बच्चों को पुलिस ने बचा लिया, बच्चों की मां को घटना की सूचना दी गई है, आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola