हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति के घर से जाते ही ससुर बन जाता है 'असुर', थाने पहुंची बहु ने सुनाई आपबीती

Badaun Crime News: यूपी के बदायूं में एक महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसके पति ने इस मामले में चुप रहने को कहा है। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Badaun Crime News

Father-in-law rapes daughter-in-law in Badaun: यूपी के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका ससुर पिछले एक महीने से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के इलाके की रहने वाली विवाहिता ने म्यांऊ चौकी पहुंचकर पुलिस को अपनी पीड़िता बताई तो वे भी हैरान रह गए। विवाहिता ने पुलिस को आपबीती सुनाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसका ससुर पिछले एक महीने उसके साथ रेप कर रहा है। ससुर ये सब काम पति के घर से जाने के बाद करता है। विवाहिता ने बताया कि उसने यह बात अपने पति को भी बताई लेकिन उन्होंने इस मामले में उसे चुप रहने को कहा है।

इसके बाद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने विवाहिता को थाने भेजकर मामला दर्ज कराने को कहा। इसके बाद महिला क्षेत्र के अलापुर थाने पहुंची और ससुर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः सलवार-सूट पहन गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया युवक; छोटी सी गलती से खुल गया राज, देखिए Video

ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ में युवती की हत्या, एकतरफा प्यार में सनकी ने उतारा मौत के घाट; वायरल कर चुका अश्लील वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola