प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को परिजनों ने दुकान में किया बंद, शटर खोला तो उड़ गए होश

फतेहपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को परिजनों ने दुकान के अंदर बंद कर दिया. दोपहर बाद जब दुकान का शटर खोला गया, तो युवक का शव पंखे के हुक से लटकता हुआ मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है और मोबाइल चैट के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

fatehpur news

फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक को दुकान के अंदर बंद कर दिया था. बाद में जब दुकान का शटर खोला गया, तो युवक का शव पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर थाना टांडा क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 30 वर्षीय अकमल मध्यरात्रि को बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था. सुबह नाश्ता करने के बाद अकमल ने अपने परिजनों से फोन पर बात भी की थी.

विज्ञापन

इसके बाद आरोप है कि प्रेमिका के पिता ने अकमल को अपनी दुकान के अंदर बंद करके बाहर से शटर गिरा दिया. दोपहर बाद जब दुकान का शटर खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए. अकमल का शव दुकान के अंदर पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटक रहा था.

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल से मिली चैट

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी गई.

पुलिस ने मृतक अकमल का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. शुरुआती जांच में मोबाइल की जांच करने पर अकमल और उसकी प्रेमिका के बीच हुई बातचीत (चैटिंग) के प्रमाण मिले हैं. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ