Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि जब ये हमला हुआ तब दिलीप सैनी (पत्रकार) और शाहिद खान (BJP नेता दोस्त) एक साथ थे। तभी कुछ लोग आए और दिलीप सैनी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दिलीप के साथ-साथ शाहिद भी घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दिलीप सैनी की मौत हो गई।
देर रात हुआ हमला
हमले के बारे में दिलीप सैनी (38) के दोस्त और भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के नेता शाहिद खान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम कल रात खाना खा रहे थे तभी सैनी के पास किसी का फोन आया। उसके बाद ही फिर वे (हमलावर) अंदर आए और दिलीप को चाकू मारना शुरू कर दिया। शाहिद ने जब दिलीप को बचाने की कोशिश की तो वह भी इस हमले में घायल हो गए। शाहिद को भी चाकू मारा गया है। इसके बाद गोलियां भी चलाई गई थीं।
ये भी पढ़ें: यूपी के बदायूं में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, दिवाली मनाने घर जा रहे थे लोग
हत्यारों को जानते थे दिलीप सैनी
पुलिस ने बताया कि हमले के बाद दिलीप सैनी और शाहिद खान को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को ही कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान दिलीप सैनी की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दिलीप सैनी हमलावरों को जानता था और किसी आपसी विवाद के चलते हत्या की गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप का पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैक्टर एजेंसी का भी काम है। इसके अलावा वह रियल इस्टेट में भी थे। कहा जा रहा है कि इसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, हत्या के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चल सका है। फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी, इसके लिए 3 टीमें बनाई गई हैं।
ये भी पढ़ें: Video: कौन था अनुराग यादव? पड़ोसी ने तलवार से काटा सिर, जमकर हुआ बवाल
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines