Maha Kumbh जा रही मिनी बस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत और 11 की हालत नाजुक

Fatehpur Horrific Accident: दिल्ली से महाकुंभ जा रही बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Fatehpur Horrific Accident

Fatehpur Horrific Accident

Fatehpur Horrific Accident: माघ पूर्णिमा के मौके पर देश के कोने-कोने से प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए आ रहे हैं। दिल्ली से भी श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस कुंभ में डुबकी लगाने के लिए निकली थी जो हादसे का शिकार हो गई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनका वहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कब हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात यानी मंगलवार को दिल्ली के उत्तम नगर से मिनी बस 21 श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ निकली थी। आज सुबह बुधवार को करीब 4 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 नूरपुर बक्सर मोड़ पर सामने से आ रही डंपर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस के चिथड़े उड़ गए।

विज्ञापन

4 लोगों की मौके पर हुई मौत

इस भयानक सड़क हादसे में बस ड्राइवर विवेक कुमार, श्रद्धालु विमल चंद्र झा, प्रेम कुमार झा और दिगंबर झा समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 1 साल की बच्ची भी है, जिन्हें हादसे के बाद पास के अस्पताल ले जाया गया और फर्स्ट एड के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद मच गई चीख-पुकार

जिस डंपर से मिनी बस टकराई थी वो गिट्टी से लदी हुई थी। भीषण एक्सीडेंट के बाद आस-पास स्थानीय लोग जमा हो गए और मौके पर भयानक मंजर को देख चीख-पुकार मच गई। करीबी सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर मिनी बस को बहुत आगे तक घटीसतटे हुए ले गया। जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों की मदद की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ