Fatehpur three burnt alive: उत्तर प्रदेश में एक महिला और दो बच्चे आग के कारण जिंदा जल गए। फतेहपुर में हुए हादसे के समय महिला अपने घर में खाना बना रही थी। बच्चे पास में ही खेल रहे थे। अचानक लगी आग के कारण तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला। 3 मौतों के बाद इलाके में शोक की लहर है। जिले के खटोली गांव में हादसा हुआ है। महिला, बेटे और बेटी को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में भूकंप के झटके, पिथौरागढ़ में 4.0 मापी गई तीव्रता; 40 किलोमीटर दूर था केंद्र
आग लगने के बाद आसपास के लोग चीख पुकार सुनकर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लोग तीनों को बचा नहीं सके। भीषण आग में झुलसने के कारण तीनों की अस्पताल में मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को कानपुर हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
महिला का पति निजी कंपनी में करता है काम
मृतकों में अल्का देवी पत्नी उमेश विश्वकर्मा, 5 साल का गौरव और 3 साल की परी शामिल हैं। ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में हादसे का कारण गैस लीक होने के बाद लगी आग को बताया गया है। महिला का पति घर से बाहर रहता है। वह किसी निजी कंपनी में काम करता है। फतेहपुर के एडिनशल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि आग गैस लीक होने से लगी।
अधिकारियों की ओर से मौके का दौरा किया गया है। अभी जांच जारी है। महिला और दोनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 hr agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
6 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
21 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines