उत्तराखंड में भूकंप के झटके, पिथौरागढ़ में 4.0 मापी गई तीव्रता; 40 किलोमीटर दूर था केंद्र

Pithoragarh earthquake: उत्तराखंड में भूकंप आया है। यहां के पिथौरागढ़ में तेज झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4 मापी गई है।

Uttarakhand News, Pithoragarh News

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप आया है। फोटो क्रेडिट-एएनआई

Pithoragarh earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसका केंद्र पिथौरागढ़ से लगभग 40 किलोमीटर दूर बताया गया है। अभी नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लगभग 5 किलोमीटर गहराई तक बताया गया है। इससे पहले रविवार को दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी शहर में भी 5 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी की ओर से इस बारे में पुष्टि की गई थी। आधी रात के बाद 3:49 बजे भूकंप आया था, जिसकी 3.2 तीव्रता नोट की गई थी। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर में भी इसका प्रभाव दिखा था। 4 बजकर 8 मिनट पर झटके महसूस हुए थे। जिसकी तीव्रता 3.1 रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ