Mathura Protrest News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज बवाल मचा हुआ है। क्योंकि गौ-रक्षक काफी भड़के हुए हैं और उन्होंने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया हुआ है। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके फरसा वाले बाबा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गौ-रक्षक ने आज सुबह गौ-तस्करों के द्वारा फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस घटनाक्रम को एक्सीडेंट बता रही है।
ISI के 9 जासूस गाजियाबाद से गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल; 7 राज्यों में आतंकी हमलों की साजिश नाकाम
SSP श्लोक कुमार ने घटना को हादसा बताया
मथुरा के SSP श्लोक कुमार के अनुसार ,आधी रात के वक्त फरसा वाले बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। सुबह 4 बजे के आस-पास फरसा वाले बाबा ने जिस गाड़ी को रोक रखा था, वह नागालैंड नंबर की थी। घना कोहरा था, लेकिन अचानक राजस्थान नंबर का ट्रक आया और उसने फरसा वाले बाबा को कुचल दिया। यह हत्या नहीं, बल्कि एक्सीडेंट है। ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है ओर वह भी जख्मी है। फिर भी मामले में हर एंगल से जांच की जाएगी।
ADM प्रशासन की गाड़ी पर पथराव किया गया
बता दें कि फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की मौत से इलाके में तनाव फैला हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गौ-रक्षक भड़क गए और उन्होंने पथराव कर दिया। हालात कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भीड़ पर रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं। वहीं हाईवे ब्लॉक होने के कारण ट्रैफिक जाम लग गया था। उग्र भीड़ ने ADM प्रशासन की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ की ठगी; 2 शातिर गिरफ्तार
गाड़ी को टक्कर मार गिरे गौ-रक्षक को कुचला
बता दें कि घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर इलाके की है। फरसा वाले बाबा को गौ-तस्करी की सूचना मिली तो वे अपनी टीम के साथ उनका पीछा करने लगे। उन्होंने एक गाड़ी रोकी, लेकिन नवीपुर के पास तस्करों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गौ-रक्षक की हत्या की खबर आग की तरह फैली और फिर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए और मुख्य मार्गों पर जाम लगा दिया।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines