Farrukhabad Police Raid Restaurant: उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, कि फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के रेस्टोरेंट में अक्सर युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था। यह रेस्टोरेंट शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन में पुलिस लाइन के पास ही है। इसी के चलते नगर मजिस्ट्रेट और फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की।
पुलिस के पंहुचते ही तीन मंजिला रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से 9 लड़कियों समेत 11 लड़को को हिरासत में लिया। रेस्टोरेंट संचालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक चीजें मिलीं
छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मौके से मिलीं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 लड़कियों और11 लड़को को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। कुछ लड़के- लड़कियां स्थानीय है। कुछ जिले के बाहर की भी है।
गोपनीय सूचना के आधार पर की छापेमारी
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर चल रहे सैक्स रैकेट की सूचना मिली थी। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 20 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। रेस्टोरेंट मालिक और उसके बेटे को भी हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines