हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर के सेप्टिक टैंक में धमाका, उड़े लोगों के परखच्चे, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद में एक कोचिंग सेंटर के सेप्टिक टैंक में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक से मीथेन गैस के बाहर निकलने का रास्ता न मिलने के कारण ही ब्लास्ट हुआ है.

विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सेफ्टिक टैंक में ब्लास्ट

Farrukhabad Massive Explosion: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक कोचिंग सेंटर पर धमाका हुआ है. इस धमाके में कई छात्र घायल हुए हैं. रिपोर्ट की मानें तो 2 की मौत भी हो गई है. घायलों छात्रों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भयानक था कि 1 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी. भयानक ब्लास्ट में लाइब्रेरी के दरवाजे और बेंच टूट गए. स्लैब और दीवारें 50 मीटर दूर जाकर गिरीं.

लोहे की जाली करीब 150 मीटर दूर गिरने की खबर है. बताया जा रहा है कि कई छात्रों के शरीर के टुकड़े दूर जाकर गिरे हैं. बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर के नीच सेप्टिक टैंक बनाया गया था, इसी सेफ्टिक टैंक में धमका हुआ. जिसके बाद कोचिंग सेंटर के आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. 

लेकिन लोगों का कहना है कि घटना के बाद बारूद जैसी गंध आ रही थी. लाइब्रेरी के पास खड़ी छात्रों की बाइक, स्कूटी और साइकिलों को भी नुकसान पहुंचा है. घायलों से मुलाकात करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल मौके पर पहुंचे हैं.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.

फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा, “एक कोचिंग सेंटर के सेप्टिक टैंक में विस्फोट हुआ है. प्रथम दृष्टया, विस्फोट का कारण सांद्रित मीथेन गैस का न निकलना बताया जा रहा है. 2 लोगों की मौत हो गई है. 5 लोगों का इलाज चल रहा है. घटना के कारणों की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola