Family Become Crorepati in Just 45 Days: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अब समाप्त हो गया है, लेकिन उसकी बातें आज तक हो रही हैं। प्रयागराज का महाकुंभ न सिर्फ आस्था की वजह से चर्चा में रहा, बल्कि यहां सक्सेस स्टोरी भी बनी। किसी ने दातून (नीम के पेड़ की छोटी शाखाओं के टुकड़े) बेचकर लाखों कमाए, कोई माला बेचकर फेमस हो गया। इसी बीच एक नाविक परिवार की भी सक्सेस स्टोरी सामने आई। यह परिवार महज डेढ़ महीने यानी 45 दिनों में करोड़पति बन गया। इस परिवार की सक्सेस स्टोरी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान सुनाई है।
30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
सदन में सीएम योगी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में एक नाविक परिवार ने 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये कमाए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज के इस नाविक परिवार ने 130 नौकाओं के साथ महाकुंभ के 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। अगर प्रत्येक नाव का हिसाब देखें तो 45 दिन में हर एक नाव ने प्रतिदिन 50 से 52 हजार रुपये कमाई थी। इस हिसाब से प्रतिदिन नाविक परिवार ने 23 लाख रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur News: गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी; दोस्त समेत बनाया बंधक, फिर जमकर की पिटाई
देश और दुनिया से आए पर्यटक
बता दें कि, सीएम योगी ने सदन में इस नाविक परिवार की सक्सेस स्टोरी समाजवादी पार्टी के नाविकों के शोषण वाले आरोपों का करारा जवाब देते हुए सुनाई है। इसके साथ ही सीएम योगी ने नाविकों के लिए पैकेज की भी घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा कि 45 दिनों में 66 करोड़ 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में आस्था डुबकी लगाई। महाकुंभ के जरिए ही प्रयागराज में देश और दुनिया से पर्यटक आए।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines