Saharanpur News: गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी; दोस्त समेत बनाया बंधक, फिर जमकर की पिटाई

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेमी युवक को गर्लफ्रेंड से मिलना जाना काफी भारी पड़ गया। लड़की के परिवार उसकी और उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Saharanpur News

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक को उसके दोस्त के साथ रात में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी भारी पड़ गया। प्रेमी युवक को घर पर गर्लफ्रेंड तो नहीं मिली, लेकिन उसके परिवार वाले मिल गए। जिसके बाद गर्लफ्रेंड के परिवार ने प्रेमी और उसके दोस्त को बंधक बनाया और डंडों से जमकर उनकी पिटाई की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

लड़कों पर बरसाई लाठियां

विज्ञापन

यह मामला सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने एक दोस्त के साथ रात में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। यहां घर पर गर्लफ्रेंड से मिलने से पहले उसके परिवार वाले मिल गए, जिन्होंने प्रेमी युवक और उसके दोस्त को बंधक बनाकर खूब पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बड़े से गोदाम और हॉल जैसी जगह पर कुछ खाटियों पर बैठे हुए हैं। वहीं, एक व्यक्ति उन लड़कों पर लगातार लाठियां बरसा रहा है। इस दौरान खाटियों पर बैठे लोग उन लड़कों को गालियां दे रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस

2 युवकों को बंधक बनाकर पिटाई करने वाले इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद से पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस ने बताया कि पिटाई वाला वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस ने कहा कि युवक दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ