UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए बुधवार को सोशल मीडिया पॉलिसी जारी की गई है। इस नई पॉलिसी के अनुसार कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर खासकर वर्दी में Facebook और Instagram जैसे ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि ड्यूटी पर कोई अपना पर्सनल अकाउंट नहीं चलाएगा।
वर्दी में रील बनाई तो खैर नहीं
यूपी के डीजीपी डीएस चौहान ने इस नई नीति को मंजूरी दी है। यूपी सरकार की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नई निर्देशों के मुताबिक पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान कोई सोशल मीडिया साइट का उपयोग नहीं करें। ड्यूटी के बाद वर्दी में रील नहीं बना सकते हैं। कहीं तैनात के दौरान किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव नहीं कर सकते हैं।
गोपनीयता की नीति का उल्लंघन माना गया
जानकारी के अनुसार नई पॉलिसी में कहा गया है कि यूपी पुलिसकर्मी थाना, पुलिस लाइन या फिर कार्यालय के निरीक्षण और पुलिस ड्रिल और फायरिंग में भाग लेने का लाइव नहीं कर सकते। अगर किसी ने ऐसा किया तो इसे गोपनीयता की नीति का उल्लंघन माना जाएगा। इतना हीं नहीं विभागीय प्रशिक्षण, ड्रिल, वेबीनार आदि में वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया जा सकता।
और पढ़िए – पत्नी बोली- बच्चा नहीं हो रहा, इलाज कराइए, गुस्साए पति ने गला दबाकर मार डाला
सोशल मीडिया पॉलिसी के प्रमुख बिन्दू
- ड्यूटी पर वीडियो, रील, गाना आदि पर रोक रहेगी
- सोशल मीडिया का केवल शासकीय हित में इस्तेमाल करना होगा
- किसी पीड़ित का चेहरा या शिनाख्त नहीं कर सकते हैं
- किसी की टिप्पणी पर पुलिसकर्मी ट्रोलिंग नहीं कर सकते हैं
- पुलिसकर्मी खुद की वाहवाही के वीडियो बनाने पर भी रोक रहेगी
- जन शिकायतों का लाइव प्रसारण भी नहीं कर सकते हैं
- कोई भी पुलिस वाला विवादित ग्रुप ज्वॉइन नहीं कर सकता है
- बिना सत्यापित कोई भी सूचना फॉरवर्ड नहीं कर सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
17 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
20 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
21 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines