मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से विवाहेत्तर संबंधों का एक बड़ा ही अटपटा मामला सामने आया है। यहां 4 बच्चों की मां होने के बावजूद एक महिला अपने पति के दोस्त के साथ इश्क लड़ा बैठी और अब उसी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस राज से पर्दा तब उठा, जब वह अपने आशिक के साथ तहसील पहुंच गई और पति से तलाक लेने की बात कहने लग गई। दूसरी ओर उसका पति भी वहां पहुंच गया तो दोनों में गाली-गलौज तक की नौबत आ गई।
16 साल पहले हुई थी शादी, बड़ी बेटी 14 साल की
मामला मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना इलाके के एक गांव से जुड़ा हुआ है। यहां के एक व्यक्ति की करीब 16 साल पहले शादी हुई थी। अब यह जोड़ा चार संतानों का माता-पिता हैं। बड़ी बेटी की उम्र भी 14 साल बताई जा रही है, लेकिन अब महिला अपने पति को छोड़कर उसके दोस्त के साथ रहना चाहती है। हालांकि बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने मामले को फिलहाल शांत करने का प्रयास किया है। इसकी पुष्टि अपराध निरीक्षक संजीव कुमार ने की है।
यह भी पढ़ें: रूठे पति को मनाने के लिए फ्राइड चिकन लेकर घर आई पत्नी, शौहर ने आते ही कर दिए ताबड़तोड़ वार
मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति जिस फैक्ट्री में काम करता है, वहीं पर बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक और आदमी भी नौकरी कर रहा है। दोनों में घर आना-जाना हुआ तो महिला अपने पति के दोस्त की तरफ आकर्षित हो गई। शनिवार को उसे साथ लेकर बिलारी तहसील में पहुंच गई और दोनों आपस में शादी करने की बात कहने लग गए। इसी बीच महिला का पति भी यहां पहुंच गया। इसके बाद दोनों मेंं उस वक्त गाली-गलौज की नौबत आ गई, जब वह तलाक लेने की बात कहने लगी।
यह भी पढ़ें: Noida में अचानक खड़ी कार में आग लगी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे का खौफनाक Video वायरल
महिला का आरोप है कि महिला का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसके और उसके पति के विचार मेल नहीं खाते। उसने तो पति के साथ निभाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पति उसे अपने हिस्से का सुख नहीं दे पा रहा। उधर, इस बारे में अपराध निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों के मुताबिक महिला और जिसके साथ वह रहना चाहती है, दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं। अगर वह अपने प्रेमी के साथ चली जाती है तो इसका सीधा-सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा। इसी के मद्देनजर समझा-बुझाकर फिलहाल के लिए महिला और उसके प्रेमी को शांत करा दिया है। बाकी आगे की कार्रवाई महिला के पति की शिकायत के आधार पर की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
5 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
6 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines